WATCH: गर्लफ्रेंड का फोन रीचार्ज कराकर कर्ज में आया ब्वॉयफ्रेंड, बनाया ऐसा गाना जो हो गया VIRAL

Ek Aisi Ladki Thi Viral Video – अगर आपने भी गर्लफ्रेंड का फोन रीचार्ज कराया है, तो इस वीडियो से शायद कनेक्टेड फील करेंगे. बंदे ने प्रेमिका का फोन इतनी बार रीचार्ज कराया कि वह कर्जदार हो गया. इस दर्द में उसने एक गाना लिखा.

Girlfriend Ka Phone Recharge Ek Aisi Ladki Thi Viral Video : प्यार में लोग कुछ भी कर जाने का तैयार रहते हैं. आये दिन रेस्त्रां में डेटिंग से लेकर गर्लफ्रेंड का फोन रीचार्ज कराना, ब्वॉयफ्रेंड को प्यार में क्या-क्या नहीं करना पड़ता है? अगर आपने भी गर्लफ्रेंड का फोन रीचार्ज कराया है, तो इस वीडियो से आप शायद कनेक्टेड फील करेंगे. बंदे ने प्रेमिका का फोन इतनी बार रीचार्ज कराया कि वह कर्जदार हो गया. इस दर्द में उसने एक गाना लिखा. कुमार सानू के सुपरहिट गाने ‘एक ऐसी लड़की थी’ वाले अंदाज में यह गाना अपने ढंग से गाकर उसने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. अब इंटरनेट पर इसने आग लगा रखा है. जी हां, मामला तेजी से वायरल हो गया है. इस वीडियो को पांच करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर अपने – अपने ढंग से रिएक्ट कर रहे हैं. कई यूजर्स तो गाना सुनने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

5 करोड़ से अधिक बार देखा गया वीडियो

गर्लफ्रेंड का फोन रीचार्ज कराने से परेशान हुए ब्वॉयफ्रेंड का यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @simplyeedits से 10 अक्टूबर को पोस्ट किया गया. अब यह क्लिप इंटरनेट पर छा चुकी है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लगभग 53 मिलियन (पांच करोड़ से अधिक) व्यूज और 17 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं, 20 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस पर कमेंट किये हैं. कुछ यूजर्स ने जहां बंदे की व्यथा समझने की कोशिश की है, वहीं कई ऐसे भी हैं जो गाना सुनने के बाद अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे. कुछ यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किये हैं. एक ने लिखा – बस कर पगले… रुलाएगा क्या! वहीं, एक शख्स ने सटीक कमेंट लिखा – दिलवाले तो बहुत देखे, लेकिन जो लड़कियों का फोन रीचार्ज कराने के कर्ज में पागल हो जाए, ऐसे दिलवाले को आज पहली बार देखा है.

Also Read: Karmita Kaur MMS Video: कुल्हड़ पिज्जा कपल के बाद लीक हुआ एक और एमएमएस; कैसे लीक हो जाते हैं प्राइवेट वीडियो?

बस कर पगले, रुलाएगा क्या…

वायरल हुई इस क्लिप में एक नोट बुक नजर आ रही है. उस पर लिखा है – कितना कर्जा है मेरे सिरपे, कैसे चुकाऊं उसे, कर्जदारों ने पागल किया है कैसे मनाऊं उन्हें, चुकाने से भी ना चुकेगा मेरा कर्जा, एक ऐसी लड़की थी जिसके मैं Recharge कराता था. इस गीत को उसी अंदाज में गाया गया है, जैसे फिल्म ‘दिलवाले’ में कुमार सानू ने ‘एक ऐसी लड़की’ गीत को गाया था. लोगों को शख्स का दर्द इतना वास्तविक लगा कि उन्होंने कमेंट में लिखा – दिलवाले तो बहुत देखे हैं लेकिन जो लड़कियों का फोन रीचार्ज के कर्ज में पागल हो जाए ऐसे दिलवाले को आज पहली बार देखा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >