EID 2020: अमिताभ बच्चन से नुसरत भरूचा तक, सेलेब्स ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने प्रशंसकों को विशेष अवसरों पर शुभकामनाएं देना कभी नहीं भूलते. बिग बी ने ईद-उल-फितर पर अपने फैंस को बधाई दी है. इस बार भारत में ईद 25 मई को मनाई जाएगी. अमिताभ बच्चन के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी.

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने प्रशंसकों को विशेष अवसरों पर शुभकामनाएं देना कभी नहीं भूलते. बिग बी ने ईद-उल-फितर पर अपने फैंस को बधाई दी है. इस बार भारत में ईद 25 मई को मनाई जाएगी. अमिताभ बच्चन के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी.

Also Read: EID 2020: सलमान खान को हर साल मिलती है करोड़ों की ईदी, जानिए कौन सी फिल्म रही सबसे बेस्ट

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की. तसवीर शेयर कर उन्होंने लिखा, आप सभी को ईद मुबारक हो. इस शुभ दिन पर शांति के लिए, सद्भाव के लिए, अच्छे स्वास्थ्य के लिए, दोस्ती और प्यार के लिए प्रार्थना करें. हम शांति, प्रेम और भाईचारे के साथ एक रहें.

सोफी चौधरी ने अपने फैंस को ईद की बधाई देते हुए लिखा, ‘मेरे सभी दोस्तों को ईद मुबारक. मुझे पता है कि यह ईद कितनी मुश्किल होगी लेकिन आप ईद की नमाज घर पर ही पढ़ें. सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें. इंशाल्लाह ये वक्त भी गुजर जाएगा.’

नुसरत भरूचा ने लिखा, ‘मेरे परिवार से लेकर आपके परिवार तक, सभी को ईद मुबारक हो. एक्ट्रेस ने मैरून कलर का कुर्ता पहना हुआ है और परिवार के साथ नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस इस बीच सेवई का लुत्फ उठाते हुए कई तसवीरें शेयर की.

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने लिखा, ‘सभी को आनंदमय और शांतिपूर्ण ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं #EidMubarak’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >