सरायकेला में महिलाओं ने किया सिंदूर खेला, जानें क्या है इस परंपरा को करने के पीछे की मान्यता

सबसे पहले महिलाओं ने पहले मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया. इसके बाद एक दूसरे को सिंदूर लगाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं. विजय दशमी पर सिंदूर खेला की परंपरा को महत्वपूर्ण रस्म मान जाता है

शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला:

सरायकेला खरसावां के विभिन्न पूजा पंडालों में विजया दशमी पर सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला किया. मंगलवार को सरायकेला के तीनों दुर्गा पूजा पंडालों के अलावे खरसावां के दुर्गा पंडाल, राजखरसावां के ठाकुरबाड़ी, रेलवे कॉलोनी, आनंद ज्ञान मंदिर पूजा पंडाल, तलसाही स्थित सेवा संघ समिति व बेहरासाही स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल के सामने सिंदूर खेला का आयोजन किया गया.

सबसे पहले महिलाओं ने पहले मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया. इसके बाद एक दूसरे को सिंदूर लगाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं. विजय दशमी पर सिंदूर खेला की परंपरा को महत्वपूर्ण रस्म मान जाता है. शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन दुर्गा पूजा और दशहरा के अवसर पर महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करती हैं. जिसे सिंदूर खेला के नाम से जाना जाता है. इस दिन पंडाल में मौजूद सभी सुहागन महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं.

Also Read: Snake Bite: सरायकेला में सांप काटने से 12 साल की बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

यह उत्सव मां की विदाई के रूप में मनाया जाता है. सिंदूर खेला के दिन पान के पत्तों से मां दुर्गा के गालों को स्पर्श करते हुए उनकी मांग और माथे पर सिंदूर लगाकर महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं. इसके बाद मां को पान और मिठाई का भोग लगाया जाता है. यह उत्सव महिलाएं दुर्गा विसर्जन या दशहरा के दिन मनाती हैं. इस दौरान महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है.

मां दुर्गा आती हैं अपने मायके

माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा 10 दिनों के लिए अपने मायके आती हैं. इन्हीं 10 दिनों को दुर्गा उत्सव के रूप में मनाया जाता है. इसके बाद 10वें दिन माता पार्वती अपने घर भगवान शिव के पास वापस कैलाश पर्वत चली जाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >