Dream Girl 2 OTT: अब तक नहीं देखी है आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2, तो इस ओटीटी पर जरूर देखें

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ड्रीम गर्ल 2 ने दर्शकों को थियेटर्स में खूब हंसाया. 25 अगस्त को रिलीज हुई ये मूवी अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. ऐसे में अगर आपने अब तक नहीं देखी है, तो जरूर देखिए.

2019 की ब्लॉकबस्टर ड्रीम गर्ल की अगली कड़ी, ड्रीम गर्ल 2 को फैंस ने काफी ज्यादा प्यार दिया. मूवी में पूजा के ग्लैमरस अदाओं को ढेर सारी तालियों के साथ खूब तारीफ मिली. अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना अभिनीत, ड्रीम गर्ल 2 ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया. राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म पहले 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर आई थी, अब यह ओटीटी रिलीज पर रिलीज हो चुकी है. आप अपनी फेवरेट पूजा को नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं. नेटफ्लिक्स ने ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट करते हुए ड्रीम गर्ल 2 के आगमन की घोषणा करते हुए कहा, “आपके सभी सपने सच होने जा रहे हैं क्योंकि 2x जादू और माओसटी मनोरंजन के साथ ये ड्रीम गर्ल आ रही है! कल नेटफ्लिक्स पर #DreamGirl2 देखें!”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >