Dream Girl 2 Box Office Collection Day 1:ड्रीम गर्ल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, ओपनिंग डे पर की धुआंधार कमाई

2019 में ड्रीम गर्ल के साथ एक सफल कार्यकाल के बाद, राज शांडिल्य 2023 में ड्रीम गर्ल 2 के साथ वापस आए. पूजा/करम के रूप में आयुष्मान खुराना और परी के रूप में अनन्या पांडे अभिनीत, कॉमेडी फ्लिक 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर आई. आइये जानते हैं इसने पहले दिन कितनी कमाई की.

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, अभिषेक बनर्जी, विजय राज और राजपाल यादव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. कई थियेटर्स में तो फर्स्ट डे हाउसफुल रहा. दर्शकों को अभिनेता का कॉमेडी अवतार पसंद आया. करम और पूजा बनकर आयुष्मान खुराना ने फैंस का दिल जीत लिया. अब पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. आइये जानते हैं मूवी कितना कमा पायी है.

ड्रीम गर्ल 2 ने पहले दिन कमाये इतने करोड़

शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म की शुरुआत सकारात्मक रही और अपने शुरुआती दिन में ड्रीम गर्ल 2 ने भारत में 9.70 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. तीन नेशनल चेन- पीवीआर, सिनेपोलिस और आईनॉक्स ने पहले दिन ड्रीम गर्ल 2 के कुल कलेक्शन में लगभग 60 प्रतिशत का योगदान दिया है और लगभग 5.35 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं. गदर 2 और जेलर की सफलता के बीच, यह फिल्म इतिहास रचने वाली दो फिल्मों के मुकाबले खड़ी है. जहां सनी देओल की गदर 2 ने पहले दिन लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं रजनीकांत की जेलर ने भारत में लगभग 44.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके अलावा, गदर 2, पठान के बाद ड्रीम गर्ल 2 साल 2023 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बन गई.

तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी ड्रीम गर्ल 2

ड्रीम गर्ल 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्थिति बनाए रखना कठिन होगा और दर्शकों का दिल जीतने के लिए लगभग 13 दिन लगेंगे, क्योंकि शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर, 2023 को सिल्वर स्क्रीन पर आएगी. यह आकर्षक कॉमेडी-ड्रामा 2 घंटे और 14 मिनट का है. अपने सिनेमाई कार्यकाल के बाद, अक्टूबर के पहले सप्ताह में अपेक्षित शुरुआत के साथ, इसके नेटफ्लिक्स पर आने की अत्यधिक संभावना है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर नतीजे आने में वक्त लगेगा, लेकिन उम्मीद है कि आयुष्मान की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा देगी.

ऑनलाइन लीक हुई आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की हालिया रिलीज ड्रीम गर्ल 2 रिलीज के कुछ घंटे बाद ही पायरेसी का शिकार हो गई. सिनेमाघरों में पहुंचने के कुछ घंटों बाद, एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स समर्थित कॉमेडी-ड्रामा ऑनलाइन लीक हो गई. फिल्म को तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और movierulz सहित अन्य पायरेसी-आधारित वेबसाइटों पर लीक कर दिया गया है. तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज़ पायरेसी वेबसाइट हैं, जो नवीनतम रिलीज़ को लीक करती हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म रिलीज़ के पहले दिन ही लीक हो गई हो. किंग ऑफ कोठा, गदर 2, ओएमजी 2, जेलर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, ओपेनहाइमर, बार्बी, कैरी ऑन जट्टा 3, बार्बी, लस्ट स्टोरीज 2, सत्यप्रेम की कथा, नेवर हैव आई एवर, द केरल स्टोरी, ज़रा हटके ज़रा बचके, पोन्नियिन सेलवन-2, किसी का भाई किसी की जान, तू झूठी मैं मक्कार, और पठान जैसी कई फिल्में हैं, जो इस साल पहले ऑनलाइन लीक हो गए थे.

ड्रीम गर्ल 2 की क्या है कहानी

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को प्रभात खबर ने 3 रोटिंग दी है. इसकी की कहानी करमवीर (आयुष्मान खुराना) की है. इस बार जिसे परी (अनन्या पांडे) से प्यार है, लेकिन परी के पिता (मनोज जोशी) को पैसा चाहिए. उनकी शर्त है कि करम के पास अपना घर और बैंक में पच्चीस लाख रुपये रहेंगे तो ही वह अपनी बेटी की शादी करम से करेंगे. इधर करमवीर और उसके पिता (अनु कपूर) को बैंक वाले घर से बेघर कर चुके हैं और उन पर लाखों का कर्ज है. ऐसे में परी के पिता को शादी के लिए राजी करना उसे दूर की कौड़ी लग रही है. आखिरकार अपने पिता और दोस्त के कहने पर वह पैसों के लिए एक बार में बार गर्ल बन जाता है, लेकिन उसके पैसों की जरूरत यही खत्म नहीं होती है. उसे पैसों के लिए शादी तक करनी पड़ जाती है. असल ज़िन्दगी में महिला बने रहना और उस पर शादी भी कर लेना आसान नहीं है. इससे फ़िल्म में अजीबोगरीब स्थिति आती है, जो हंसी और ठहाकों का ओवरडोज के साथ ट्विस्ट एंड टर्न भी पर्दे पर ले आती है. क्या परम अपनी असलियत सभी को बता पाएगा. यह सब कैसे होगा। यही आगे की कहानी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >