US Open 2020 Title : यूएस ओपन के 71 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Dominic Thiem, wins, US Open 2020 title, defeated, Alexander Zverev यूएस ओपन को नया चैंपियन मिल गया है. ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने दो सेट गंवाने के बावजूद पांचवें सेट में टाइब्रेकर में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष एकल खिताब जीत लिया. दर्शकों के बिना आर्थर एशे स्टेडियम में हार की कगार पर पहुंचे थीम ने 2-6, 4-6, 6-4, 6-3, 7-6 से जीत दर्ज की. यह थीम का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है.

Dominic Thiem, wins, US Open 2020 title : यूएस ओपन को नया चैंपियन मिल गया है. ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने दो सेट गंवाने के बावजूद पांचवें सेट में टाइब्रेकर में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष एकल खिताब जीत लिया. दर्शकों के बिना आर्थर एशे स्टेडियम में हार की कगार पर पहुंचे थीम ने 2-6, 4-6, 6-4, 6-3, 7-6 से जीत दर्ज की. यह थीम का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है.

71 साल में पहली बार हुआ ऐसा

यूएस ओपन के 71 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब टाइब्रेक के जरिए विजेता का फैसला हो पाया. 71 सालों बाद यूएस ओपन के फाइनल में शुरुआती दोनों सेट गंवाने के बाद भी किसी खिलाड़ी ने खिताब पर कब्जा जमाया है. इससे पहले 1949 में टेड श्रोडेर को हराकर पांचो गोंजालेस ने जब खिताब जीता था तब उन्होंने भी दो सेट गंवाने के बाद वापसी की थी. पांचवें सेट में टाइब्रेकर इससे पहले नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर के बीच 2019 विम्बलडन फाइनल में खेला गया था जिसमें जोकोविच विजयी रहे थे.

जीत के बाद क्या बोले थीम

जीत के बाद उन्होंने कहा, आज शरीर पर विश्वास जीत गया. मैं बहुत खुश हूं. तीसरे चैम्पियनशिप अंक पर बैकहैंड पर ज्वेरेव का शॉट जैसे ही बाहर गिरा, थीम ने अपना चेहरा हाथों से ढक लिया.

इसके बाद ज्वेरेव उनकी तरफ आये और सामाजिक दूरी के इस दौर में उन्हें गले लगा लिया. थीम ने अपना सिर ज्वेरेव के कंधे पर रखा जो पहला ग्रैंडस्लैम जीतने से दो अंक से चूक गए . थीम ने कहा , काश आज दो विजेता घोषित होते. हम दोनों इसके हकदार थे.

जर्मनी के ज्चेरेव ने कहा , मैं कुछ गेम और कुछ अंक से चूक गया. जर्मनी के लिये आखिरी बार 90 के दशक में बोरिस बेकर ने पुरुष एकल खिताब जीता था. थीम इससे पहले तीन ग्रैंडस्लैम फाइनल में हार चुके थे जिसमें उनका मुकाबला फेडरर या रफेल नडाल से हुआ था. उन्हें फ्रेंच ओपन 2018 और 2019 फाइनल में नडाल ने और इस साल फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में जोकोविच ने हराया था. मैच में ना तो दर्शकों का शोर था और ना ही तेज चिल्लाने की आवाजें. बाहर से हवाई जहाज, ट्रेनों , कार इंजिन , हार्न और सायरन का शोर सुनाई दे रहा था.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >