गोलीबारी-बमबाजी से दहला धनबाद, ग्रामीणों पर आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों का हमला, लाठीचार्ज में कई घायल

झारखंड के धनबाद में शनिवार को गोलीबारी व बमबाजी की गयी. आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों द्वारा ग्रामीणों पर हमला किया गया. इस दौरान ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसमें कई ग्रामीण घायल हो गए. ये घटना अलकडीहा ओपी का है.

धनबाद: झारखंड के धनबाद में शनिवार को आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इस दौरान गोलीबारी व बमबाजी की गयी. तीन बाइक जला दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया गया. बताया जा रहा है कि महिलाओं के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया. ये घटना अलकडीहा ओपी की है. सुरंगा बस्ती के समीप ओबी डंप करने के विरोध में आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों द्वारा ग्रामीणों पर हमला किया गया. लाठीचार्ज में आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए हैं.

पुलिस ने महिलाओं के साथ किया दुर्व्यवहार

कोयलांचल के अलकडीहा ओपी क्षेत्र का इलाका गोलीबारी व बमबाजी से शनिवार को थर्रा गया. सुरुंगा साउथ तिसरा वर्कशॉप के समीप जीनागढ़ा देवप्रभा आउटसोर्सिंग में ग्रामीण व देवप्रभा के गुर्गों में झड़प हो गयी. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया. लाठीचार्ज में आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए हैं. तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया गया. इस क्रम में एक जिंदा बम जब्त किया गया है. स्थिति तनावपूर्ण है.

Also Read: झारखंड : निरसा के कोलियरी कार्यालय में 30- 40 की संख्या में केबल लुटेरों ने की बमबाजी, एक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >