धनबाद बाघमारा गोलीकांड मामले में CISF QRT के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, मृतक के परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

संयुक्त आवेदन में बाघमारा थाना क्षेत्र के ग्राम तेलोटांड़ निवासी प्रीतम नोनिया/चौहान की पत्नी सानिया देवी ने बताया है कि 19 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे मेरे पति अवैध कोयला ढुलाई रोकने की बात कह कर घर से निकले थे

धनबाद: बेनीडीह साइडिंग में 19 नवंबर की रात सीआइएसएफ मुठभेड़ में मारे गये चारों मृतकों के परिजनों की अलग-अलग शिकायत पर बाघमारा पुलिस ने शुक्रवार को सीआइएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस मृतक प्रीतम नोनिया/चौहान की पत्नी सानिया देवी, मृतक शमीम अंसारी की पत्नी उम्मे कुलशुम, मृतक शहजादा खान की पत्नी रोजी खातून व मृतक अताउल्लाह अंसारी के भाई मो नसीमुल हक द्वारा की गयी अलग-अलग शिकायतों को आधार मान कर संयुक्त आवेदन दिलवाया और उसे आधार मान कर प्राथमिकी दर्ज की.

संयुक्त आवेदन में बाघमारा थाना क्षेत्र के ग्राम तेलोटांड़ निवासी प्रीतम नोनिया/चौहान की पत्नी सानिया देवी ने बताया है कि 19 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे मेरे पति अवैध कोयला ढुलाई रोकने की बात कह कर घर से निकले थे. उन्होंने बताया था कि दुग्दा थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना यादव और राजेश यादव मेरे घर के बगल से ट्रैक्टर के जिरये अवैध कोयला की ढुलाई करते हैं. यह अवैध कोयला लेदवाडीह (खानूडीह) डिपो में ले जाया जाता है.

यह डिपो बीसीसीएल और सीआइएसएफ के उच्च अधिकारी की मिलीभगत से संचालित है. 20 नवंबर की सुबह पता चला कि सीआइएसएफ क्यूआरटी ने फर्जी मुठभेड़ में मेरे पति प्रीतम चौहान, मो अताउल्ला अंसारी, जलालुउद्दी खान और मो शमीम अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी. मेरा दावा है कि सीआइएसएफ के जवानों ने जानबूझ कर मेरे पति की हत्या की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >