अलीगढ़ में 19 नवंबर को मनेगी देव दीपावली, एक साथ जलेंगे 33333 दीप

अलीगढ़ में 19 नवंबर को देव दीपावली मनायी जायेगी. इस दिन एक साथ 33 हजार 333 दीप जलेंगे. देव दीपावली, दीपावली के बाद शहर में एक प्रमुख आकर्षण का उत्सव होता है.

Aligarh News: आगामी 19 नवंबर को अचल सरोवर पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी. देव दीपावली पर सरोवर में एक साथ 33333 दीपक जगमगाएंगे, जिसके लिए अचल सरोवर व उसके आसपास के मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. दीपावली के बाद देव दीपावली शहर में एक प्रमुख आकर्षण का उत्सव होता है.

शहर में दीपावली के बाद देव दीपावली का आयोजन विगत 2007 से 51 दीपकों के साथ हुई थी, जो लगातार जारी है. इस बार भी 19 नवंबर को अचल सरोवर पर देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा जिसमें 33333 दीपक एक साथ जलेंगे.

Also Read: Aligarh News: एएमयू का दीक्षांत समारोह 15 नवंबर को, टाटा सन्स के चेयरमैन को दी जाएगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

अचल सरोवर पर स्थित गिरिराज मंदिर के महंत कौशल नाथ ने बताया कि देव दीपावली के आयोजन को लेकर गिरिराज मंदिर के उपसभापति डॉ मुकेश शर्मा ने नगर आयुक्त से तैयारियों पर चर्चा की है. अचल सरोवर के चारों ओर सफाई कराई जा रही है. लाइट ठीक कराई जा रही है. देव दीपावली पर अचल सरोवर दीपों से ऐसे जगमगाता है कि इसकी छटा देखने लायक होती है.

Also Read: Varanasi News: देव दीपावली तक गंगा में चलेंगी सिर्फ CNG बोट, जल्द मिलेगी डीजल नौकाओं से मुक्ति

चेतना आश्रम की महंत साध्वी पुनीता चेतन ने बताया कि दीप जलाने की इस परंपरा की शुरुआत 1985 में पंचगंगा घाट पर हुई थी. देव दीपावली देवताओं की दिवाली होती है, जो दीपावली के बाद मनाई जाती है. देव दीपावली पर भगवान वाराणसी में गंगा घाटों पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित होते हैं. गंगा और इसकी अध्यक्षता करने वाली देवी का सम्मान करने के लिए कई मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं.

रिपोर्ट- चमन शर्मा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >