खूंटी में दो युवकों का शव जंगल से बरामद, तीन लोग पुलिस हिरासत में

खूंटी के एक जंगल से दो युवकों का शव बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार दोनों की हत्या अक्तूबर में माह में ही हो गयी थी. अपराधियों ने दोनों के शव को जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया.

खूंटी : खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र के खटंगा गांव के स्थित जंगल से पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया है. मृतकों की पहचान सेवईयन हपतगड़ा और पांडा बोदरा के रूप में की गई है. दोनों का शव जंगल में एक ही जगह पर गाड़ा हुआ था. अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों की हत्या अक्तूबर माह ही कर दी गयी थी. इसके बाद अपराधियों ने दोनों के शव को जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया. जानकारी मिलने के बाद आज सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Also Read: खूंटी में घर से अगवा कर धर्म प्रचारक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त हथियार भी बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >