Dahaad Trailer: शेर और शिकारी का खेल हुआ शुरू, सोनाक्षी सिंहा की नयी डेब्यू सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Dahaad Trailer: अपकमिंग क्राइम-ड्रामा सीरीज 'दहाद' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा निर्मित और रुचिका ओबेरॉय के साथ कागती द्वारा निर्देशित, दहाद में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

भारत में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली क्राइम-ड्रामा सीरीज, ‘दहाड़’ का ट्रेलर जारी कर दिया है. रीमा कागती और जोया अख़्तर द्वारा तैयार की गई इस सीरीज को कागती ने रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है. एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूस की गई सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती हैं. दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, और सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाए हैं.

दहाड़ की क्या है कहानी

दहाड़ का ट्रेलर बेहद रोमांचक है, जिसकी शुरुआत जबरदस्त तनाव भरे माहौल से होती है. स्थानीय पुलिस स्टेशन में अंजलि भाटी और साथी पुलिसवाले एक अंजान सीरियल किलर की तलाश करते हुए नजर आ रहे हैं, जो खुलेआम घूम रहा है. अंजलि भाटी का किरदार सोनाक्षी सिन्हा ने निभाया है. रहस्यमय तरीके से महिलाओं के लगातार गायब होने की घटनाओं के बाद अपराधी को ढूंढने की मुहिम शुरू हो जाती है. अंजलि भाटी के पास बेहद कम वक्त है, क्योंकि वह एक मासूम महिला की जान जाने से पहले सबूतों की कड़ियों को जोड़ने और अपराधी को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं.

सोनाक्षी सिन्हा ने सीरीज को लेकर कही ये बात

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, “मेरे लिए, दहाड़ सबसे खास प्रोजेक्ट है. इसकी वजह यह है कि इसके जरिए मैंने न केवल स्ट्रीमिंग डेब्यू किया है, बल्कि यह 2023 के बर्लिनले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली पहली भारतीय सीरीज भी है.” उन्होंने आगे कहा, “मैंने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, उनमें अंजलि भाटी सबसे अलग है. रीमा और जोया ने बड़े ही दमदार तरीके से इस किरदार को तैयार किया है, जिसमें आने वाले जनरेशन के लिए रोल मॉडल बनने की काबिलियत है. इस कास्ट और क्रू के साथ काम करने का अनुभव सचमुच शानदार रहा है और मैं प्राइम वीडियो के जरिए इस सीरीज को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए के लिए बेहद उत्साहित हूं.”

Also Read: Ajay Devgn ने फिल्मों को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- एक वक्त था जब नहीं करना चाहता था एक्टिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >