Coronavirus: पश्चिम बंगाल में एक और कोरोना संक्रमित मिला, संख्या बढ़कर हुई 10

Coronavirus: पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब इसका संक्रमण जिलों में भी फैलने लगा है.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब इसका संक्रमण जिलों में भी फैलने लगा है. राजधानी कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना के नयाबाद में रहने वाले 66 साल के एक अधेड़ के शरीर में संक्रमण की पुष्टि हुई है. वह फिलहाल कोलकाता के पीयरलेस अस्पताल में भर्ती हैं.

राज्य स्वास्थ्य विभाग सूत्रों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी. बताया गया है कि 23 मार्च से वह अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें सर्दी खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके बाद उनके खून के नमूने को कोरोना संक्रमण से संबंधित जांच के लिए बेलियाघाटा नाइसेड अस्पताल में बुधवार को भेजा गया था. देर रात इसकी रिपोर्ट आयी है जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है. अस्पताल ने उन्हें विशेष आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू कर दिया है. इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी गयी है.

विभाग के अधिकारी गुरुवार को अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सकों से बात करेंगे. इस अधेड़ उम्र के व्यक्ति के शरीर में संक्रमण को लेकर राज्य प्रशासन चिंता में पड़ गया है. खास बात यह है कि यह व्यक्ति ना तो विदेश गये थे और ना ही किसी दूसरे राज्य में. नयाबाद में जहां इनका घर है वहां थोड़ी दूर पर ही राज्य सचिवालय की उस डब्ल्यूबीसीएस अधिकारी का भी घर है जिसका बेटा सबसे पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था. वह लंदन से लौटा था और कोलकाता आकर यहां वहां घूम फिर रहा था. वहीं से संक्रमण फैला है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. यह भी पता चला है कि कुछ दिन पहले यह व्यक्ति मेदनीपुर के एक शादी के अनुष्ठान में गये थे. वहां से भी संक्रमण फैला हो सकता है. क्योंकि उस शादी में भी विदेश से लौटे कुछ लोग आये थे और वृद्ध का संपर्क उन लोगों से हुआ था. उस शादी में विदेश से लौटे कौन-कौन से लोग आये थे, इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच में जुट गये हैं.

उल्लेखनीय है कि फिलहाल कोलकाता के बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में कोरोना से संक्रमित आठ लोग भर्ती हैं. कोलकाता के ही आमरी अस्पताल में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत पहले ही इस बीमारी की वजह से हो चुकी है इस तरह से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 10 हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >