कोविड-19: सोशल मीडिया पर फर्जी खबर पोस्ट करने के आरोप में पश्चिम बंगाल में एक महिला गिरफ्तार

covid-19: woman arrested for posting fake news on social media in west bengal कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस ने एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर के बारे में सोशल मीडिया पर फर्जी खबर पोस्ट करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 29 वर्षीय महिला ने अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर कहा था कि बेलियाघाटा आइडी अस्पताल में काम करने वाला डॉक्टर इस रोग से पीड़ित मरीजों का इलाज करते हुए कोविड-19 से संक्रमित हो गया है.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस ने एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर के बारे में सोशल मीडिया पर फर्जी खबर पोस्ट करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 29 वर्षीय महिला ने अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर कहा था कि बेलियाघाटा आइडी अस्पताल में काम करने वाला डॉक्टर इस रोग से पीड़ित मरीजों का इलाज करते हुए कोविड-19 से संक्रमित हो गया है.

मेरे स्वास्थ्य सचिव ने एक पोस्ट मुझे भेजी थी, जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि कोविड-19 रोगियों का इलाज करने वाला एक डॉक्टर बीमार हो गया है. यह पूरी तरह से निराधार है. मैं कह रही हूं कि कोरोना वायरस पीड़ितों के संपर्क में आने वाले लोग सबसे अधिक जोखिम में होते हैं, लेकिन यह खबर निराधार है. मैंने मामले को खुफिया विभाग को सौंप दिया है.

ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

कोलकाता पुलिस की साइबर अपराध शाखा के अधिकारियों ने महिला को शुक्रवार की रात को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी ने महिला की पहचान उजागर किये बिना कहा कि आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें अपलोड करने के खिलाफ शुक्रवार को चेतावनी दी थी.

उन्होंने राज्य सचिवालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, ‘मेरे स्वास्थ्य सचिव ने एक पोस्ट मुझे भेजी थी, जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि कोविड-19 रोगियों का इलाज करने वाला एक डॉक्टर बीमार हो गया है. यह पूरी तरह से निराधार है. मैं कह रही हूं कि कोरोना वायरस पीड़ितों के संपर्क में आने वाले लोग सबसे अधिक जोखिम में होते हैं, लेकिन यह खबर निराधार है. मैंने मामले को खुफिया विभाग को सौंप दिया है.’

इस बीच, पुलिस ने शनिवार सुबह काशीपुर क्षेत्र से दो व्यक्तियों को चावल की जमाखोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया. एक पुलिसकर्मी ने बताया कि दोनों इसका कोई उचित उत्तर देने में विफल रहे कि उन्होंने चावल क्यों संग्रहित किया था. वे कोई व्यवसायी नहीं हैं और न ही उनका कोई गोदाम है. एक कमरे के अंदर 30 बोरी चावल था, जिसका कुल वजन 300 किलोग्राम से अधिक था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >