Coronavirus: कोलकाता में रहने वाले चीनी नागरिकों को कहा जा रहा कोरोना, टी-शर्ट पर लिखा दिल छूने वाला संदेश

Coronavirus: दुनिया भर में फैल चुके कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के बाद अब चीन के नागरिकों जैसे दिखने वाले लोगों के साथ नस्लीय भेदभाव के मामले भी सामने आ रहे है.

कोलकाता : दुनिया भर में फैल चुके कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के बाद अब चीन के नागरिकों जैसे दिखने वाले लोगों के साथ नस्लीय भेदभाव के मामले भी सामने आ रहे है. ताजा मामला कोलकाता का है. कोलकाता में “चाइना टाउन” नाम की एक जगह है. यहां सैकड़ों की संख्या में चीनी नागरिक रहते हैं. हालांकि भले ही ये मूल रूप से चीन के हैं लेकिन सैकड़ों सालों से यहां स्थाई तौर पर निवास करते हैं.

इनमें से कई लोग ऐसे हैं जिनका जन्म कोलकाता में हुआ, यही बड़े हो गये और कभी चीन भी नहीं गये हैं. आरोप है कि ऐसे लोगों को कुछ लोग “कोरोना” कहकर चिढ़ा रहे हैं. कोलकाता वासियों के इस रवैए का जवाब भी चाइना टाउन के लोगों ने दिल छू लेने वाले अंदाज में दिया है. यहां रहने वाले चीनी समुदाय के लोगों ने अपनी टी-शर्ट पर एक संदेश छपवाया है.

इसमें लिखा है, “नहीं मैं कोरोना वायरस नहीं हूं. मेरा जन्म कोलकाता में हीं हुआ और कभी भी चीन नहीं गया. प्रशासन ने इसका संज्ञान लेकर जांच का आश्वासन दिया है. उल्लेखनीय है कि पूरे देश में कोरोना के संक्रमण के बाद चीन के नागरिकों जैसे दिखने वाले लोगों, यहां तक कि पूर्वोत्तर यानी मणिपुर, मेघालय, नागालैंड आदि क्षेत्रों के लोगों को भी भेदभाव का शिकार होना पड़ रहा है.

कई जगहों पर तो छात्रों को घर छोड़कर जाने को मजबूर किया गया है. राजधानी दिल्ली से भी ऐसी खबरें आयी थीं. अब कोलकाता में भी ऐसा ही किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >