कोरोना का डर : दिल्ली से बाइक चलाकर झारखंड पहुंचा युवक, 1400 किलोमीटर की दूरी तय की अकेले

Coronavirus: भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 649 हो गये और अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से एक-एक शख्स की मौत हुई है. इसी बीच झारखंड से एक ऐसी खबर आयी है जो कोरोना वायरस से डर को दर्शाती है.

सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार

चितरपुर : भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 649 हो गये और अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से एक-एक शख्स की मौत हुई है. इसी बीच झारखंड से एक ऐसी खबर आयी है जो कोरोना वायरस से डर को दर्शाती है.

दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण के भय से एक युवक दिल्ली से मोटरसाइकिल चला कर बुधवार रात्रि झारखंड के रामगढ़ पहुंचा. जानकारी के अनुसार वह चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के सोंढ़ गांव दिल्ली से बाइक चलाकर पहुंचा है. दिल्ली से यहां आने में उसे दो दिन का समय लगा. वह लगभग 1400 किलोमीटर की दूरी मोटरसाइकिल से तय की, वो भी अकेले…

जानकारी के अनुसार सोंढ़ निवासी प्रकाश महतो दिल्ली में काम करता है. दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद वह काफी डर गया. इसके बाद वह घर आने का विचार करने लगा. लेकिन इसी बीच पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा हो गयी. जिस कारण हवाई, रेल व सड़क मार्ग में चलने वाले वाहनों को बंद कर दिया गया.

इस बीच युवक ने किसी तरह घर आने का फैसला किया. इसके बाद वह दिल्ली से मोटरसाइकिल से ही डेहरी ऑनसन पहुंचा. वहां रात रुकने के बाद फिर दूसरे दिन चितरपुर के सोंढ़ गांव पहुंचा. उधर ग्रामीणों का कहना है कि युवक को लॉकडाउन में इतना बड़ा जोखिम नहीं उठाना चाहिए. बहरहाल इसके अलावे प्रतिदिन दर्जनों लोगों लोग रामगढ़-बोकारो मार्ग से सैकड़ों किमी पैदल चल कर अपने घर पहुंच रहे है.

उधर प्रशासन द्वारा लगातार अनाउंसमेंट करा कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और अपने घरों में ही रहने का निर्देश दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >