कोरोना का कहर : एक किलो मुर्गी के मांस के साथ 250 ग्राम प्याज मुफ्त

कोरोना वायरस के आतंक के कारण पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलावासियों में दहशत का माहौल है. दोनों जिलाें के लोगों में खानपान को लेकर काफी सतर्कता दिख रही है.

खड़गपुर : कोरोना वायरस के आतंक के कारण पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलावासियों में दहशत का माहौल है. दोनों जिलाें के लोगों में खानपान को लेकर काफी सतर्कता दिख रही है. लोगों में बकरे के मांस और मछलियों ने ध्यान आकर्षित किया है, तो दूसरी ओर लोगों ने मुर्गी मांस से दूरी बना ली है, जिसके कारण मुर्गी मांस के विक्रेताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

झाड़ग्राम जिला के बेलियाबेड़ा के पेटाबंदी गांव में मुर्गी मांस के क्रेताओं को लुभाने के लिए दुकानदारों ने चिकेन की कीमत 80 रुपये प्रति किलो कर दी है. एक किलो चिकेन खरीदने वाले ग्राहकों को ढाई सौ ग्राम प्याज मुफ्त में दिया जा रहा है, फिर भी ग्राहक कोरोना के डर से मुर्गी मांस नहीं खरीद रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >