Corona Effect : रोज 3.5 लाख के बदले एक लाख लीटर बिक रहा पेट्रोल

कोरोना वायरस का असर पेट्रोल पंपों पर भी साफ दिखने लगा है. स्थिति यह हुई है कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री लगभग 80% तक घट गयी है. कभी पेट्रोल पंपों पर हर समय लगने वाली भीड़ की जगह आज अधिकांश समय सन्नाटा रह रहा है. अति आवश्यक सेवाओं के लिए चलने वाली गाड़ियां ही पंप में पहुंच रही है.

राजेश कुमार, रांची : कोरोना वायरस का असर पेट्रोल पंपों पर भी साफ दिखने लगा है. स्थिति यह हुई है कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री लगभग 80% तक घट गयी है. कभी पेट्रोल पंपों पर हर समय लगने वाली भीड़ की जगह आज अधिकांश समय सन्नाटा रह रहा है. अति आवश्यक सेवाओं के लिए चलने वाली गाड़ियां ही पंप में पहुंच रही है. हर पेट्रोल पंप पर दो से तीन कर्मचारी ही नजर आ रहे हैं.

1.20 लाख लीटर डीजल की बिक्री : पेट्रोल और डीजल की बिक्री में गिरावट का असर यह है कि सामान्य दिनों में हर दिन रांची में 3.5 लाख लीटर पेट्रोल की बिक्री होती थी. आज बिक्री घट कर 1.05 लाख लीटर पेट्रोल की हो गयी है. जबकि डीजल की बिक्री हर दिन 6 लाख लीटर हो रही थी. आज यह बिक्री घटकर 1.20 लाख लीटर हो गयी है. रांची में सबसे अधिक पेट्रोल की बिक्री करने वाले पंप में सामान्य दिनों में हर दिन 10000 से 12000 लीटर पेट्रोल की बिक्री होती थी. आज बिक्री घटकर 1,800 से 2,000 लीटर की हो गयी है. पहले हर दिन एक टैंकर तेल मंगाया जाता था. आज चार-चार दिन के अंतराल पर तेल मंगाया जा रहा है.

पिछले 14 दिनों में दाम है स्थिर : वर्तमान स्थिति यह है कि पिछले 14 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है. रांची में पेट्रोल 68.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 63.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि लॉक डाउन के कारण गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह बंद है. सड़कों पर केवल अति आवश्यक वाहन ही चल रहे हैं. यही कारण है कि पेट्रोल और डीजल की मांग पूरी तरह से घट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >