Online Shopping और अधिक खर्च करने काे उपभोक्ता तैयार, फेस्टिव सीजन में जमकर होगी Sale

1 / 1
Online Shopping और अधिक खर्च करने काे उपभोक्ता तैयार, फेस्टिव सीजन में जमकर होगी Sale
फुल स्क्रीन में देखें

Online Shopping और अधिक खर्च करने काे उपभोक्ता तैयार, फेस्टिव सीजन में जमकर होगी Sale

online shopping e-commerce sale in festive season – महानगरों में 87 प्रतिशत उपभोक्ता और दूसरी श्रेणी के शहरों में 86 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि वे इस त्योहारी सत्र में ऑनलाइन खरीदारी करना पसंद करेंगे. 78 प्रतिशत ग्राहकों ने कहा कि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग पर भरोसा है.

Online Shopping : उपभोक्ताओं के एक बड़े वर्ग ने आगामी त्योहारी सत्र के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करने और इस साल अपना खर्च बढ़ाने का इरादा जताया है. नील्सन मीडिया ने अमेजन इंडिया की तरफ से किये गये एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी. 81 प्रतिशत उपभोक्ता इस त्योहारी सत्र के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करने का इरादा रखते हैं.

सर्वेक्षण में पाया गया कि महानगरों में 87 प्रतिशत उपभोक्ता और दूसरी श्रेणी के शहरों (जनसंख्या 10-40 लाख) में 86 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि वे इस त्योहारी सत्र में ऑनलाइन खरीदारी करना पसंद करेंगे. 78 प्रतिशत ग्राहकों ने कहा कि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग पर भरोसा है. इसके लिए महानगरों और छोटे शहरों में 8,159 उपभोक्ताओं से बातचीत की गई.

87% महानगरों के उपभोक्ता व दूसरी श्रेणी के शहरों के 86% लोगों को त्योहारी सत्र में ऑनलाइन खरीदारी पसंद

81% उपभोक्ता इस त्योहारी सत्र के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करने को तैयार

76% उपभोक्ता ऑनलाइन उत्सव खरीदारी कार्यक्रमों के दौरान लक्जरी और प्रामाणिक सौंदर्य ब्रांड खरीदते हैं

74% लोगों को वास्तविक और मूल सौंदर्य उत्पादों के लिए ऑनलाइन खरीदारी पर भरोसा

42% उत्तरदाताओं ने ऑनलाइन त्योहारी खरीदारी के लिए यूपीआइ भुगतान को चुना

57% उपभोक्ताओं को पुरस्कार और कैशबैक के लिए डिजिटल भुगतान यूपीआइ पसंद.

ऑनलाइन सेल का इंतजार करते हैं चार में तीन उपभोक्ता

दो में एक उपभोक्ता पिछले साल की तुलना में इस बार अपना खर्च बढ़ाने के इच्छुक है. वहीं, चार में तीन उपभोक्ता बड़े घरेलू उपकरणों को खरीदने के लिए ऑनलाइन सेल का इंतजार करते हैं. इस पेशकश के दौरान उन्हें रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, गीजर और एसी जैसे उत्पाद किफायती कीमत पर मिल जाते हैं.

स्मार्टफोन लेने के लिए उत्सव खरीद कार्यक्रम का करते हैं इंतजार

सर्वे के अनुसार 76 प्रतिशत उपभोक्ता स्मार्टफोन खरीदने के लिए ऑनलाइन उत्सव खरीदारी कार्यक्रमों की प्रतीक्षा करते हैं. लगभग 60 प्रतिशत लोग 10,000-20,000 रुपये की मूल्य सीमा में रुचि रखते हैं, जबकि तीन में से दो उपभोक्ता 5जी सुविधाओं की तलाश में हैं.

त्योहारों में उपभोक्ता खर्च 3% बढ़ा

रेडसीर कंसल्टिंग की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 की त्योहारी बिक्री में उपभोक्ता खर्च सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >