VIDEO: सीएम हेमंत सोरेन नहीं पहुंचे ईडी ऑफिस, भेजी चिट्ठी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे. ईडी ने समन जारी कर 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था. बताया गया कि सीएम सचिवालय की ओर से ईडी के अधिकारियों को सीलबंद लिफाफा सौंपा गया है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार 14 अगस्त, 2023 को ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे. ईडी ने पिछले दिनों सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए समन भेजा था. इसके आलोक में सीएम सचिवालय से डाक लेकर एक कर्मी ईडी ऑफिस पहुंचा. यहां अधिकारियों को सीलबंद लिफाफा सौंपा गया है. संभावना जतायी जा रही है कि इस लिफाफे में सीएम की ओर से समय की मांग की गयी. हालांकि, इस पर ईडी ने फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं किया है. बता दें कि दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद-बिक्र के अलावा आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जा के सिलसिले में सीएम से पूछताछ को लेकर समन जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samir ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >