Video : सीआइबी ने शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक ये शराब बिहार ले जायी जा रही थी और यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. दोनों यात्रियों के नाम मुकेश कुमार और राहुल बर्नवाल हैं. दोनों पांडेश्वर के हरिपुर के रहने वाले हैं. जब्त की गयी शराब की कीमत 19880 रुपये है.

आसनसोल, राम कुमार : आसनसोल रेलवे स्टेशन में मंगलवार रात आरपीएफ की सीआइबी टीम और वेस्ट पोस्ट के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर आसनसोल स्टेशन पर तलाशी अभियान शुरू किया. दो यात्रियों पर संदेह होने पर उनसे पूछताछ की गयी और उनके बैग की तलाशी ली गयी. उनके बैग से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें मिलीं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये शराब बिहार ले जायी जा रही थी और यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. दोनों यात्रियों के नाम मुकेश कुमार और राहुल बर्नवाल हैं. दोनों पांडेश्वर के हरिपुर के रहने वाले हैं. जब्त की गयी शराब की कीमत 19880 रुपये है. दोनों यात्रियों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >