CHSE Odisha 12th Result 2023 Declared: ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, ये रहा चेक करने का डायरेक्ट लिंक

CHSE Odisha 12th Result 2023 Declared: काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा ने 31 मई को 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किए.जो छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे इन लिकों orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

BSE Odisha Board 12th Result 2023 Declared on www.bseodisha.ac.in, www.bseodisha.nic.in: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंरी एजुकेशन, ओडिशा ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर ( Odisha Board 12th Result) दिया है. इस साल ओडिशा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 81.12% और साइंस स्ट्रीम में 84.93% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. जो छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे इन लिकों orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in के जरिए रिजल्ट (Odisha Board Plus 12 Result) चेक कर सकते हैं.

साइंस में 84.93% और कॉमर्स में 81.12% हुए पास

ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 में 84.93 फीसदी स्टूडेंट्स और ओडिशा 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 में 81.12 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है.

यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

ओडिशा बोर्ड के 12वीं के छात्रों को सूचित किया जाता है, बोर्ड की ओर से 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी. छात्र यहां से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे. जब तक ओरिजिनल मार्कशीट नहीं मिल जाती, प्रोविजनल मार्कशीट को वैलिड माना जाएगा.

SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट

यदि साइट क्रैश हो रही है तो छात्र एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं. यहां OR12 टाइप कर अपना पोल नंबर दर्ज कर बिना स्पेस दिए 5676750 पर भेजें. रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा. हालांकि ध्यान रहे परिणाम चेक करने के बाद आधिकारिक वबेसाइट पर जाकर प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर लें.

CHSE Odisha 12th Result 2023 ऐसे करें चेक

Odisha Board की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर जाएं.

उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CHSE Odisha 12th Result 2023 लिखा हो.

अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कि रोल नंबर और जन्म तिथि.

आपका CHSE Odisha 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

CHSE Odisha 12th Result 2023 चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें.

1 मार्च से 5 अप्रैल तक हुई थीं परीक्षाएं

ओडिशा बोर्ड द्वारा एचएससी (12वीं) के विभिन्न स्ट्रीम की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 1 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >