Himachal Pradesh Elections: सीएम जयराम ठाकुर ने सिराज विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया

मौजूदा विधानसभा चुनाव में भी जयराम ठाकुर और कांग्रेस नेता चेतराम ठाकुर के बीच मुकाबला होगा. भाजपा ने सिराज से जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मैदान पर उतारा है, तो कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को फिर से सिराज सीट से टिकट दी है.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मंडी जिले के सिराज सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

पिछले चुनाव में जयराम ठाकुर ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी

2017 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी. उन्होंने सिराज सीट से चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस नेता चेतराम को 11254 वोटों के अंतर से हराया था.

Also Read: हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: BJP ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, CM जयराम आज करेंगे नामांकन, देखें सूची

मौजूदा विधानसभा चुनाव में भी जयराम और चेतराम के बीच होगी भिड़ंत

मौजूदा विधानसभा चुनाव में भी जयराम ठाकुर और कांग्रेस नेता चेतराम ठाकुर के बीच मुकाबला होगा. भाजपा ने सिराज से जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मैदान पर उतारा है, तो कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को फिर से सिराज सीट से टिकट दी है.

भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, एक मंत्री सहित 11 विधायकों के कटे टिकट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पार्टी ने एक मंत्री सहित 11 विधायकों का टिकट काट दिया है जबकि दो मंत्रियों की सीटों में बदलाव किया है. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा को भाजपा ने मंडी से उम्मीदवार बनाया है. आज जारी 62 उम्मीदवारों की सूची में पांच महिलाओं को भी टिकट दिया गया है. भाजपा नेताओं ने बताया कि अगले दो दिनों के भीतर भाजपा शेष बची छह सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 68 सीटें हैं.

कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं. पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह को उनकी मौजूदा सीट शिमला ग्रामीण से एक बार फिर टिकट दिया गया है.

12 नवंबर को विधानसभा चुनाव

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. मतगणना आठ दिसंबर को होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है. राज्य विधानसभा में भाजपा के अभी 43 जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं. सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य हैं. राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है. आम आदमी पार्टी (आप) भी यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रयासरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >