Chhoti Diwali 2022 Puja Vidhi Live: छोटी दिवाली आज, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व जानें

Choti Diwali 2022 Puja Vidhi LIVE Updates: दिवाली महापर्व की शुरुआत इस बार 22 अक्टूबर को धनतेरस के दिन से हो रही hai. मान्यता है कि छोटी दिवाली के दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है. इस दिन यम के नाम का दीपक जलाने की भी परंपरा है. यहां देखें छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी की देखें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री की लिस्ट

Live Updates
6:21 PM. 23 Oct 22 6:21 PM. 23 Oct

दिवाली के दिन ये दिख जाये तो होता है शुभ

दिवाली के दिन उल्लू, छिपकली, छछूंदर, बिल्ली का दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है. दिवाली की रात यदि किसी व्यक्ति को इनमें से कोई एक भी जानवर दिखाई दे तो ये भाग्योदय का संकेत होता है.

10:07 AM. 23 Oct 22 10:07 AM. 23 Oct

छोटी दिवाली तिथि, शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 23 तारीख को शाम 06:04 मिनट से शुरू होकर 24 अक्टूबर शाम 05: 28 मिनट पर खत्म होगी. उदया तिथि के मुताबिक, छोटी दिवाली 24 अक्तूबर को भी मनाई जा सकती है. हालांकि, कुछ लोग 23 को भी यह त्योहार मनाएंगे.

8:17 AM. 23 Oct 22 8:17 AM. 23 Oct

छोटी दिवाली पूजा का महत्व

छोटी दिवाली के दिन यमराज की पूजा का खास महत्व है. मान्यता है कि ऐसा करने से नरक में मिलने वाली यातनाओं से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा अकाल मृत्यु भी टल जाती है. छोटी दिवाली के दिन दीपदान करना चाहिए.

7:07 AM. 23 Oct 22 7:07 AM. 23 Oct

छोटी दिवाली पर यमराज की पूजा का है विशेष महत्व

छोटी दिवाली के दिन यमराज की पूजा का खास महत्व है. मान्यता है कि ऐसा करने से नरक में मिलने वाली यातनाओं से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा अकाल मृत्यु भी टल जाती है. छोटी दिवाली के दिन दीपदान करना चाहिए.

10:55 PM. 22 Oct 22 10:55 PM. 22 Oct

लक्ष्मी जी का मंत्र

महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं,नमस्तुभ्यं सुरेश्वरि .हरि प्रिये नमस्तुभ्यं,नमस्तुभ्यं दयानिधे ॥पद्मालये नमस्तुभ्यं,नमस्तुभ्यं च सर्वदे .सर्वभूत हितार्थाय,वसु सृष्टिं सदा कुरुं ॥

10:55 PM. 22 Oct 22 10:55 PM. 22 Oct

Diwali Puja Niyam: बैठी मुद्रा वाली मूर्ति की पूजा

दिवाली पर गणेशजी और माता लक्ष्मी की बैठी हुई मुद्रा की मूर्ति पूजा करनी चाहिए. खड़ी मुद्रा की मूर्ति को उग्र स्वभाव की मानी जाती है.

6:21 PM. 23 Oct 22 6:21 PM. 23 Oct

दीपावली के दिन क्या क्या देखना शुभ होता है?

दिवाली के दिन उल्लू, छिपकली, छछूंदर, बिल्ली का दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है. दिवाली की रात यदि किसी व्यक्ति को इनमें से कोई एक भी जानवर दिखाई दे तो ये भाग्योदय का संकेत होता है.

6:21 PM. 23 Oct 22 6:21 PM. 23 Oct

दिवाली पर पितरों का भी किया जाता है पूजन

कार्तिक अमावस्या यानी दिवाली के दिन पर पितरों का पूजन भी किया जाता है. ध्यान रखें कि पितरों का पूजन दक्षिण दिशा की ओर मुख करके किया जाता है. अमावस्या तिथि के स्वामी यमराज माने गए हैं. इस वजह से दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के साथ ही यमराज की पूजा भी करें.

10:55 PM. 22 Oct 22 10:55 PM. 22 Oct

मां कालिका की पूजा

छोटी दिवाली को काली चौदस भी कहा जाता है और कई जगहों पर कालिका माता की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन कालिका माता की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मां कालिका भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं.

10:55 PM. 22 Oct 22 10:55 PM. 22 Oct

आर्थिक तंगी हो तो तेल मालिश करें

मान्यता है कि छटी दिवाली यानी नरक चौदस के दिन लक्ष्मी जी सरसों के तेल में निवास करती हैं उस दिन शरीर में तेल लगाने से आर्थिक रूप से संपन्नता आती है. जिन लोगों को आर्थिक रूप से तंगी रहती हो उनको इस दिन सरसों का तेल लगाना चाहिए. नरक चौदस के दिन उबटन लगाएं, उसके बाद गुनगुने पानी से स्नान करें. इस दिन शारीरिक सुंदरता का भी ध्यान रखने की मान्यता है.

4:07 PM. 22 Oct 22 4:07 PM. 22 Oct

यमराज की पूजा से जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के मुताबिक, रंति देव नाम के एक राजा थे, जो कि बेहद ही धर्मात्मा व्यक्ति थे. उन्होंने अपने जीवन में कोई भी पाप नहीं किया लेकिन इसके बावजूद उन्हें मृत्यु के दौरान नरक लोक मिला. अपने साथ ऐसा होता देख राजा ने यमराज से कहा कि मैंने तो कभी कोई पाप नहीं किया फिर आप मुझे नरक लोक क्यों ले जा रहे हैं? रंति देव की बात सुनकर यमदूत ने कहा कि एक बार आपके द्वार से एक ब्राह्मण भूखा पेट लौट गया था. यह आपके उसी कर्म का फल है. इस बात को सुन राजा ने यमराज से एक वर्ष का समय मांगा और ऋषियों के पास अपनी इस समस्या को लेकर पहुंचे. तब ऋषियों ने उन्हें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का व्रत रखने और ब्राह्मणों को भोजन कराकर उनसे माफी मांगने को कहा. एक साल बाद यमदूत राजा को फिर लेने आए. इस बार उन्हें नरक के बजाय स्वर्ग लोक ले गए तब ही से कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष को दीप जलाने की परंपरा शुरू हुई. ताकि भूल से हुए पाप की भी क्षमा मिल सकें.

4:07 PM. 22 Oct 22 4:07 PM. 22 Oct

छोटी दिवाली के दिन यमराज की पूजा का भी है खास महत्व

छोटी दिवाली के दिन यमराज की पूजा का खास महत्व है. मान्यता है कि ऐसा करने से नरक में मिलने वाली यातनाओं से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा अकाल मृत्यु भी टल जाती है. छोटी दिवाली के दिन दीपदान करना चाहिए.

8:51 AM. 22 Oct 22 8:51 AM. 22 Oct

छोटी दिवाली की शुभ तिथि

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 23 तारीख को शाम 06:04 मिनट से शुरू होकर 24 अक्टूबर शाम 05: 28 मिनट पर खत्म होगी. उदया तिथि के मुताबिक, छोटी दिवाली 24 अक्तूबर को भी मनाई जा सकती है. हालांकि, कुछ लोग 23 को भी यह त्योहार मनाएंगे.

8:51 AM. 22 Oct 22 8:51 AM. 22 Oct

दूर करें कन्फ्यूजन

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, जो लोग 22 अक्तूबर को धनतेरस मनाएंगे, वे 23 अक्टूबर को छोटी दिवाली और 24 अक्तूबर को बड़ी दीपावली मनाएंगे. जबकि जो लोग 23 अक्तूबर को धनतेरस मनाएंगे, वे 24 अक्तूबर को ही नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली और दिवाली का त्योहार मनाएंगे.

8:51 AM. 22 Oct 22 8:51 AM. 22 Oct

दिवाली का शुभ मुहूर्त

दिवाली की पूजा मुहूर्त में करने का विशेष महत्व माना जाता है.

दिवाली के दिन भगवान गणेश ,मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है. इस दौरान विधि-पूर्वक पूजन करने से धन-वैभव बना रहता है.

  • कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि– 23 अक्टूबर शाम 06:04 से 24 अक्टूबर शाम 05:28 मिनट तक

  • कृष्ण पक्ष की अमावस्या- 24 अक्टूबर शाम 05:28 से 25 अक्टूबर शाम 04:18 मिनट तक

  • लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 24 अक्टूबर शाम 06:53 से रात 08:16 तक

  • अभिजीत मुहूर्त- 24 अक्टूबर सुबह 11:19 से दोपहर 12:05 तक

  • विजय मुहूर्त- 24 अक्टूबर दोपहर 01:36 से 02:21 तक प्रज्वलित करने से कुबेर और विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.

8:51 AM. 22 Oct 22 8:51 AM. 22 Oct

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक

6:59 AM. 22 Oct 22 6:59 AM. 22 Oct

काली चौदस 2022 डेट और मुहूर्त

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर काली चौदस भी मनाई जाती है.इसमें मध्यरात्रि में मां काली की पूजा की जाती है.काली पूजा रात में होती है ऐसे में 23 अक्टूबर को काली चौदस की पूजा की जाएगी.

काली चौदस मुहूर्त – 23 अक्टूबर 2022, रात 11 बजकर 42 मिनट से 24 अक्टूबर को रात में 12 बजकर 33 मिनट तक.

6:59 AM. 22 Oct 22 6:59 AM. 22 Oct

बड़ी दिवाली की सही तिथि

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 24 अक्तूबर, सायं 05:28 से लग रही है, जो 25 अक्तूबर सायं 04:19 मिनट तक रहेगी. 25 अक्तूबर को शाम प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या तिथि समाप्त हो रही है. ऐसे में बड़ी दिवाली 24 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी.

1:32 AM. 22 Oct 22 1:32 AM. 22 Oct

दिवाली का शुभ मुहूर्त

दिवाली की पूजा मुहूर्त में करने का विशेष महत्व माना जाता है. पंडित शक्ति जोशी के अनुसार दिवाली के दिन भगवान गणेश ,मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है. इस दौरान विधि-पूर्वक पूजन करने से धन-वैभव बना रहता है.

1:32 AM. 22 Oct 22 1:32 AM. 22 Oct

एक ही दिन है धनतेरस और छोटी दिवाली

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 अक्टूबर की शाम से शुरू हो जाएगी जो 24 अक्टूबर की शाम यानि कि दिवाली तक चलेगी. अगर सही मुहूर्त की बात करें तो 23 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगी. इसलिए छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी और धनतेरस दोनों ही रविवार 23 अक्टूबर को है. 24 अक्टूबर को बड़ी दिवाली है.

1:32 AM. 22 Oct 22 1:32 AM. 22 Oct

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त-

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 24 अक्टूबर शाम 06:53 से रात 08:16 तक

अभिजीत मुहूर्त- 24 अक्टूबर सुबह 11:19 से दोपहर 12:05 तक

विजय मुहूर्त- 24 अक्टूबर दोपहर 01:36 से 02:21 तक

1:32 AM. 22 Oct 22 1:32 AM. 22 Oct

मुख्य गेट पर बनाएं स्वास्तिक

छोटी दिवाली के दिन मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना शुभ माना जाता है. मान्यता है जिस घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक होता है,वहां मां लक्ष्मी का वास होता है. साथ ही वास्तु दोष से भी मुक्ति मिलती है और घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है.

1:31 AM. 22 Oct 22 1:31 AM. 22 Oct

कुबेर यंत्र को करें स्थापित

धनतेरस के दिन बाजार से कुबेर यंत्र लाएं और फिर यंत्र को पूजा में रखें. इसके बाद यंत्र का शुद्धिकरण करें और ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः’ का जाप करें. फिर इस यंत्र को धन रखने की जगह स्थापित कर दें. ऐसा करने से आपको करियर और व्यापार में तरक्की मिल सकती है. साथ ही धन के देवता कुबेर की कृपा प्राप्त होगी.

1:31 AM. 22 Oct 22 1:31 AM. 22 Oct

सूर्य देव को दें इस दिन अर्घ्य

धनतेरस के दिन तांबे के लोटे में रोली के साथ थोड़ा सा अक्षत मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सूर्य दोष से मुक्ति मिल सकती है.

मुख्य बातें

Choti Diwali 2022 Puja Vidhi LIVE Updates: दिवाली महापर्व की शुरुआत इस बार 22 अक्टूबर को धनतेरस के दिन से हो रही hai. मान्यता है कि छोटी दिवाली के दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है. इस दिन यम के नाम का दीपक जलाने की भी परंपरा है. यहां देखें छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी की देखें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >