छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपी नेता रतन दुबे को नक्सलियों ने मार डाला, पार्टी ने कहा- टार्गेट किलिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली के बाद छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता का मर्डर हो गया है. मृतक का नाम रतन दुबे है. वह नारायणपुर जिला बीजेपी के उपाध्यक्ष थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली के बाद छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता का मर्डर हो गया है. मृतक का नाम रतन दुबे है. वह नारायणपुर जिला बीजेपी के उपाध्यक्ष थे. छत्तीसगढ़ बीजेपी ने इसे टार्गेट किलिंग करार दिया है. पार्टी ने सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) पर रतन दुबे को श्रद्धांजलि देते हुए इसे टार्गेट किलिंग करार दिया है. बीजेपी ने रतन दुबे की तस्वीर के ऊपर लिखा है- फिर एक भाजपा नेता की हुई टार्गेट किलिंग. फोटो के नीचे लिखा है- नारायणपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे जी की कांग्रेस सरकार समर्थित एवं संरक्षित नक्सलियों ने की निर्मम हत्या. यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी.

ओम माथुर ने रतन दुबे की हत्या की निंदा की

छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने इसकी निंदा की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर विधानसभा के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की प्रचार के दौरान नक्सलियों ने निर्ममता से हत्या कर दी है. मैं इससे बेहद व्यथित हूं. इस कायरतापूर्ण घटना की समूची पार्टी निंदा करती है. वहीं बीजेपी ने इसे टार्गेट किलिंग कहा है. पार्टी ने कहा है कि चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है, इस कांग्रेसी कुशासन से लड़ने वाले हर एक बीजेपी नेता और कार्यकर्ता की टार्गेट किलिंग बढ़ती जा रही है.

कांग्रेस की शह पर नक्सलियों की कायराना हरकत : बीजेपी

बीजेपी ने आगे लिखा है कि कांग्रेस शासन की शह पर नक्सलियों ने फिर कायराना हरकत की है. नक्सलियों ने नारायणपुर के जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की हत्या कर दी. कांग्रेस सरकार राजनीति के निम्न स्तर पर है. पार्टी ने कहा है कि रतन दुबे जी की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि. शोक संतप्त परिजनों के साथ बीजेपी सदैव है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दुर्ग में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. छत्तीसगढ़ में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हैं. सात नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर जबकि 17 नवंबर को 70 सीटों पर वोट पड़ेंगे. मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >