Aaj ka Panchang 19 नवंबर 2023: आज है आस्था का महापर्व छठ पूजा, जानें पंचांग में शुभ और अशुभ समय

Aaj ka Panchang 19 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि को छठ महापर्व का तीसरा दिन है. आज शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. छठ पूजा करने से पहले यहां देखें 19 नवंबर दिन रविवार का पंचांग

Chhath Puja 2023 Aaj ka Panchang 19 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि को छठ महापर्व का तीसरा दिन है. आज व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास पर है. आज शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. षष्ठी यानी रविवार (19 नवंबर) की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. अनुष्ठान के अंतिम दिन सप्तमी सोमवार 20 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घदेकर आयु-आरोग्यता, यश का आशीर्वाद लेंगे. हिंदू धर्म में पंचांग का बहुत ही महत्व है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. पंचांग (Panchang) में तिथि, शुभ, अशुभ, दिशा शूला, चंद्रबल और ताराबल आदि की गणना की जाती है. आइए जानते हैं आज 19 नवंबर 2023 दिन शनिवार का पंचांग (Sunday Panchang) क्या कहता है.

19 नवंबर रविवार 2023

कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी प्रातः -07:50 उपरांत सप्तमी शाम -05:36 उपरांत अष्टमी

श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945,

हिजरी सन-1444-45

सूर्योदय-06:10

सूर्यास्त-05:00

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- श्रवण उपरांत धनिष्ठा , योग – वृद्धि ,करण-तै ,

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- वृश्चिक , चंद्रमा- मकर , मंगल-वृश्चिक , बुध- वृश्चिक , गुरु-मेष ,शुक्र-कन्या ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया

प्रात: 6 बजे से 7.30 तक उद्वेग

प्रात: 7.30 बजे से 9 बजे तक चर

प्रात: 9 बजे से 10.30 बजे तक लाभ

प्रात: 10.30 बजे से 12 बजे तक अमृत

दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक काल

दोप. 1.30 बजे से 3 बजे तक शुभ

दोप. 3 बजे से 4.30 बजे तक रोग

शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक उद्वेग

Also Read: Chhath Puja 2023 Live : छठ पूजा खरना प्रसाद ग्रहण के बाद शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत,जानें सबकुछ
उपाय

तांबे के लोटे में जल लें. थोड़ा लाल चंदन मिला दें।उसको सिरहाने रखकर रात को सो जाएं।प्रात: उठकर जल को तुलसी के पौधे में चढ़ा दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपकी परेशानी दूर होती जाएगी।

आराधनाः ॐआदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नःसूर्यःप्रचोदयात्॥

खरीदारी के लिए शुभ समयः

दोपहर: दोपहरः 01:30 से 03:00 तक शुभ

राहु काल: शाम 04.30 से 6.00 बजे तक

दिशाशूल- नैऋत्य एवं पश्चिम

।।अथ राशि फलम्।।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >