सबसे सस्ता 5G फोन! 9000 से भी कम दाम में आया LAVA Blaze 2 कैसा स्मार्टफोन है?

Cheapest 5G Smartphone – Lava ने हाल ही में Blaze 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कंपनी ने लेटेस्ट फोन को Lava Blaze के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर बाजार में पेश किया है. यह एक 5जी फोन है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है.

LAVA Blaze 2 Review : किफायती स्मार्टफोन के लिए मशहूर Lava ने हाल ही में Blaze 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कंपनी ने लेटेस्ट फोन को Lava Blaze के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर बाजार में पेश किया है. यह एक 5जी फोन है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है. इसे इंडिया का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन माना जा रहा है. कम कीमत के बावजूद इसमें 6GB+5GB RAM, 128GB ROM और UNISOC T616 अल्ट्रा-फास्ट चिपसेट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ ही, इसमें 13MP AI डुअल कैमरा भी दिया गया है. आइए जानें इस सस्ते 5जी फोन की कीमत और खूबियों की डीटेल-

Lava Blaze 2 की खूबियां

लावा का यह नया फोन 13MP के ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. फोन में 128जीबी तक का मेमोरी सपोर्ट है. फोन को 11GB रैम ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. इसमें 6जीबी + 5जीबी शामिल है. फोन में चार्जिंग के लिए टाइप C पोर्ट दिया गया है. फोन में फेसलॉक और साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधा है. अमेजन की लिस्टिंग बताती है कि लावा इस फोन को फ्री सर्विस ऑफर कर रही है.

Also Read: Lava का सस्ता Blaze NXT स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6.5 इंच डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लोडेड
Lava Blaze 2 Specifications

  • Display – 6.5-inch

  • Resolution – 720×1600

  • RAM – 6GB

  • Storage – 128GB

  • Front Camera – 8MP

  • Rear Camera – 13MP + 2MP

  • Battery – 5,000mAh

  • OS – Android 12

Lava Blaze 2 की कीमत और उपलब्धता

Lava Blaze 2 को तीन कलर ऑप्शन में प्रस्तुत किया गया है. इसमें ग्लास ब्लू, ग्लास ब्लैक और ग्लास ऑरेंज शामिल हैं. फोन को 8,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है. फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट से खरीदा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >