Nokia C12 Pro: नोकिया लायी 7 हजार रुपये से सस्ता स्मार्टफोन; दाम में कम, काम में दम

नोकिया का किफायती फोन Nokia C12 Pro सिंपल, लेकिन अट्रैक्टिव डिजाइन में आया है. इसका डिस्प्ले 6.3 इंच का है. यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A1 चिपसेट के साथ आया है. नोकिया का यह फोन स्लीक डिजाइन में आया है. इसके साथ ही, फोन में रिमूव की जा सकने वाली बैटरी दी गई है.

Cheaper Affordable Smartphone Nokia C12 Pro: 8 हजार रुपये के बजट में स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. मोबाइल फोन बनानेवाली पॉपुलर कंपनी नोकिया ने भारत में नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Nokia C12 Pro लॉन्च किया है. आइए जानते हैं नोकिया का सस्ता स्मार्टफोन किन खूबियों से लैस है-

Nokia C12 Pro Display & Design

नोकिया का किफायती फोन Nokia C12 Pro सिंपल, लेकिन अट्रैक्टिव डिजाइन में आया है. इसका डिस्प्ले 6.3 इंच का है. यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A1 चिपसेट के साथ आया है. नोकिया का यह फोन स्लीक डिजाइन में आया है. इसके साथ ही, फोन में रिमूव की जा सकने वाली बैटरी दी गई है.

Also Read: NOKIA को 60 साल बाद क्यों बदलना पड़ा अपना LOGO ? Nokia C12 Pro Variants & Price

नोकिया ने नये एंट्री लेवल हैंडसेट को दो वेरिएंट में पेश किया है. Nokia C12 Pro का बेस वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, वहीं इसका टॉप वेरिएंट 3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है. बेस वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये में रखी गई है. वहीं, टॉप वेरिएंट को 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. नया स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Nokia.com और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के अलावा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है.

Nokia C12 Pro Camera & Color Options

कैमरा की बात करें तो इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. नया फोन 10W चार्जिंग सपोर्ट फीचर वाली 4000mAh की जानदार बैटरी के साथ आता है. Nokia C12 Pro स्मार्टफोन तीन रंगों- Dark Cyan, Light Mint, Charcoal में उपलब्ध है. Nokia C12 Pro 12 महीने की रिप्लेसमेंट गारंटी मिल रही है.

Also Read: Nokia ने भारत के लिए 6G को लेकर खोले अपने पत्ते, जानिए क्या कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >