चार साल का बच्चा समेत छह नये कोरोना संक्रमित, जांच रिपोर्ट आने से पूर्व ही कोरेंटिन सेंटर से भेज दिये गये थे घर

चतरा : चतरा जिले में मंगलवार की शाम छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. जिसमें कान्हाचट्टी बाराबागी के तीन व पथलगड्डा के मेराल के तीन शामिल हैं. इसमें एक चार साल का बच्चा भी शामिल है.

चतरा : चतरा जिले में मंगलवार की शाम छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. जिसमें कान्हाचट्टी बाराबागी के तीन व पथलगड्डा के मेराल के तीन शामिल हैं. इसमें एक चार साल का बच्चा भी शामिल है.

जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सभी कोरोना संक्रमित मरीज दूसरे प्रदेश से आये हुए हैं. संक्रमित लोगों को जांच रिपोर्ट आने से पूर्व ही कोरेंटिन सेंटर से छोड़ दिया गया था. जांच रिपोर्ट आने के बाद ये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इससे उक्त गांव के लोगों को कोरोना का भय सताने लगा है.

कंटेनमेंट जोन घोषित

बाराबागी व मेराल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया. इसके साथ ही बैरिकेडिंग की जा रही है. गांव को सेनेटाइज करने की तैयारी की जा रही है. गांवों में पुलिस की तैनाती कर दी गयी है. लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है.

इमरजेंसी में बाहर निकलने की इजाजत

आपातकालीन स्थिति में ही घर से निकलने दिया जा रहा है. कंटेनमेंट जोन घोषित गांवों में दुकानें भी बंद हैं. दूसरी ओर जिले के 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज का ट्रूनेट मशीन में जांच के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई. उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

Posted by : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >