Maa Chandraghanta ki Aarti: जय मां चंद्रघंटा सुख धाम, पूर्ण कीजो मेरे काम…नवरात्रि के तीसरे दिन आरती से मां चंद्रघंटा को करें प्रसन्न

Maa Chandraghanta ki Aarti: नवरात्रि के दिनों में यहां पूरे नौ दिन भजन और कीर्तन का आयोजन होता है. नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. मां को सफेद कमल और लाल गुड़हल की माला अर्पण करनी चाहिए. माता को लाल रंग बहुत प्रिय है, इसलिए माता की पूजा में लाल रंग के वस्त्र पहनें.

Maa Chandraghanta ki Aarti: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. इनमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों की शक्तियां समाहित हैं.इनके मस्तक पर अर्द्ध चंद्र सुशोभित हैं, इसी कारण ये चंद्रघंटा कहलाती हैं। ये सिंह पर विराजती हैं. इनकी उपासना से सभी पापों से मुक्ति मिलती है व स्वर में दिव्य अलौकिक माधुर्य का समावेश होता है. कहते हैं इनके मंदिर में दर्शन मात्र से ही मानव को सारे मानसिक व शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. आज मां चंद्रघंटा की पूजा के बाद जरूर आरती करनी चाहिए. इस आरती के बिन माता की पूजा अधूरी रह जाती है.

Maa Chandraghanta ki Aarti: मां चंद्रघंटा की आरती

जय मां चंद्रघंटा सुख धाम। पूर्ण कीजो मेरे काम।।

चंद्र समान तू शीतल दाती। चंद्र तेज किरणों में समाती ।।

क्रोध को शांत बनाने वाली । मीठे बोल सिखाने वाली।।

मन की मालक मन भाती हो। चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।।

सुंदर भाव को लाने वाली । हर संकट मे बचाने वाली। ।

हर बुधवार जो तुझे ध्याये । श्रद्धा सहित जो विनय सुनाय । ।

मूर्ति चंद्र आकार बनाएँ । सन्मुख घी की ज्योत जलाएं। ।

शीश झुका कहे मन की बाता । पूर्ण आस करो जगदाता । ।

कांची पुर स्थान तुम्हारा करनाटिका में मात्र तुम्हारा । ।

नाम तेरा रटू महारानी । ‘भक्त’ की रक्षा करो भवानी।

Also Read: दुर्गा जी की आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय अम्बे गौरी… शारदीय नवरात्रि पर पढ़ें Durga Ji Ki Aarti, वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >