Lunar Eclipse/Chandra Grahan 2021: अगले सप्ताह लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, सभी राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव, भारत में दिखेगा या नहीं, जानें सबकुछ
Lunar Eclipse 2021 Date, Chandra Grahan 2021 Kab Hai, Timing, Effects On Rashi, Visibility In India, Sutak Kaal Time: वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण मई महीने में लगने वाला है. 26 मई को लगने वाला ये चंद्र ग्रहण भारत के लिए उपछाया चंद्रग्रहण होगा जबकि अन्य देशों में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण की तरह दिखेगा. भारत में इसका समय दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा जो शाम के 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है इस चंद्रग्रहण का धार्मिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण, इसका सूतक काल पड़ेगा या नहीं, सभी राशियों पर इसका क्या पड़ेगा प्रभाव व अन्य जानकारियां…
Lunar Eclipse/Chandra Grahan 2021: अगले सप्ताह लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, सभी राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव, भारत में दिखेगा या नहीं, जानें सबकुछ
Live Updates
12:51 PM. 18 May 217:21 AM. 18 May
साल का पहला चंद्रग्रहण अगले सप्ताह
साल का पहला चंद्रग्रहण अगले सप्ताह ही लगने वाला है. जिसकी तारीख 26 मई 2021 है. इसका समय दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा जो शाम के 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा.
3:54 PM. 17 May 2110:24 AM. 17 May
भारत में कहां-कहां दिखेगा 26 मई का चंद्रग्रहण
साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण भारत में आंशिक तौर पर दिखने वाला है अर्थात यह धूंधला रहेगा. इसे नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता है. यह देश के उत्तर-पूर्व हिस्से जैसे सिक्किम को छोड़ प. बंगाल की कुछ स्थानों पर समेत देश के अन्य हिस्सों में देखा जा सकेगा. वहीं, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, प्रशांत महासागर व हिंद महासागर में भी दिख सकता है.
3:54 PM. 17 May 2110:24 AM. 17 May
26 मई कितनी देर के लिए लगेगा चंद्र ग्रहण
26 मई को कुल 5 घंटे 01 मिनट के लिए चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा जो दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से शाम 7 बजकर 19 मिनट तक दिखेगा.
4:33 PM. 16 May 2111:03 AM. 16 May
कन्या राशि (Chandra Grahan 2021 Effects On Kanya Rashi)
कन्या राशि के जातकों में को इस दौरान लाभ होगा. उन्हें धन लाभ होने की संभावना है. आर्थिक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे. इस दौरान भगवान शिव और हनुमान जी के मंत्र का जाप करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी.
4:33 PM. 16 May 2111:03 AM. 16 May
धनु राशि (Chandra Grahan 2021 Effects On Dhanu Rashi)
धनु राशि के जातकों में पहले के मुताबिक सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. व्यापार व कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, आय के अन्य श्रोत खुल सकते हैं.
4:33 PM. 16 May 2111:03 AM. 16 May
सिंह राशि (Chandra Grahan 2021 Effects On Singh Rashi)
सिंह राशि राशि वालों पर भी ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ सकता है. परिवार के किसी सदस्य का सेहत खराब होने की संभावना है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी. कार्यक्षेत्र में अचानक से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान व्यापार में धन हानि के भी आसार है.
मुख्य बातें