सतीश कौशिक की मौत का कारण आया सामने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पुलिस करेगी सीसीटीवी फुटेज की जांच

सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मे उनकी मौत का कारण कोरोनरी आर्टरी ब्लॉकेज था. बता दें कि एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया था.

बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की मौत हार्ट अटैक की वजह से होली के अगले दिन हुई थी. एक्टर की मौत से हर कोई काफी शॉक्ड है. पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस गम से अभी तक उबरा नहीं है. सतीश कौशिक की पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट आ गई है. जिसके अनुसार, उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक ही बताया गया. इस बीच लेटेस्ट अपडेट की मानें तो दिल्ली पुलिस पार्टी के दौरान की 7 घंटे के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी.

सतीश कौशिक की मौत का कारण सामने

सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मे उनकी मौत का कारण कोरोनरी आर्टरी ब्लॉकेज था, जो कोरोनरी आर्टरी डिजीज से जुड़ा है. मृत्यु स्वाभाविक प्रतीत होती है. पुलिस ने कहा कि विसरा को संरक्षित कर लिया गया है और फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की गई है. पुलिस को अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस ने कहा कि सतीश कौशिक का उच्च रक्तचाप और शुगर का मेडिकल इतिहास था.

Also Read: Pop Kaun Trailer: जाते-जाते हंसा गए सतीश कौशिक, मरने के बाद रिलीज हुआ ‘पॉप कौन’ का ट्रेलर, फैंस बोले-अभी भी…
दिल्ली पुलिस करेगी ये काम

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सतीश कौशिक के निधन के कुछ दिनों बाद दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की पुलिस की एक अपराध टीम ने फार्महाउस का दौरा किया, जहां दिवंगत अभिनेता रह रहे थे. साथ ही पुलिस के अनुसार, पार्टी के दौरान 7 घंटे सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी.

इन फिल्मों में सतीश कौशिक ने किया था काम

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के पूर्व छात्र कौशिक को ‘जाने भी दो यारों’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में निभाए उनके किरदारों के लिए काफी सराहना मिली थी. वह एक फिल्म निर्देशक भी थे. उन्होंने ‘तेरे नाम’ और ‘मुझे कुछ कहना है’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >