BREAKING: भीषण सड़क हादसे का शिकार हुआ होली मनाने दिल्ली से बिहार लौट रहा परिवार, चार लोगों की मौत

बिहार के गोपालगंज में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. शुक्रवार की रात महमदपुर थाना के डुमरिया पुल पर यह हादसा तब हुआ जब एक मिनी ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पति-पत्नी और बेटी व बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग बिहार के सहरसा जिले के निवासी थे. वो होली के अवसर पर दिल्ली से अपने घर सहरसा आ रहे थे. उनकी गाड़ी जैसे ही महमदपुर थाना के डुमरिया पुल के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी. ट्रक मिर्ची से लदी हुई थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए.

भीषण टक्कर में कार में बैठे दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोगों को बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.स्थानीय लोगों ने इसमें उनकी मदद की. हालांकि अस्पताल में उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

Also Read: बिहार में कांग्रेस नेता के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

घटना की जानकारी मिलते ही महम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक और कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. मामले में अभी किसी भी तरह के प्राथमिकी की बात सामने नहीं आई है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >