रामगढ़: कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने का आह्वान

महिलाओं ने गिद्दी में बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी. सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर उपप्रमुख सुमन देवी, वीणा सिन्हा, बलबिंदर कौर, मुन्नी सिंह ने अपनी-अपनी बातें रखी.

रामगढ़: महिलाओं ने गिद्दी में बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी. सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर उपप्रमुख सुमन देवी, वीणा सिन्हा, बलबिंदर कौर, मुन्नी सिंह ने अपनी-अपनी बातें रखी. वक्ताओं ने कहा कि, उनका जन्म ब्रिटिश शासनकाल के दौरान समतीपुर के पितौंझिया गांव में हुआ था. उस गांव को अब कर्पूरी ग्राम कहा जाता है. उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 26 महीने तक जेल में बिताया था. जननायक कर्पूरी ठाकुर दूरदर्शी होने के साथ-साथ ओजस्वी वक्ता थे. वक्ताओं ने कहा कि, उनके विचारों पर चलने से ही देश व समाज मजबूत बन सकता है. इस अवसर पर शीला देवी उर्फ व्यास, सुषमा सिंह, राजकुमारी देवी, मंजू, गुनगुन, राजेश्वरी, जसमती, सावित्री, पारो, ललिता, उत्तम देवी, अरुणा, निर्मला, सुनीता, जुबैदा खातुन, उर्मिला देवी, कौशल्या, मीना, रेखा, सुमित्रा, आरती, राखी उपस्थित थे.

सही मायने में सच्चे जननायक थे कर्पूरी ठाकुर

गिद्दी पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न राजनीतिक दलों ने बुधवार को गिद्दी में भारत रत्न से घोषित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी. मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव गुड्डू यादव, जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमेश्वर महतो, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक, मुखिया उषा देवी, उपमुखिया सरिता देवी ने अपनी-अपनी बातें रखी. वक्ताओं ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर सही मायने में एक सच्चे जननायक थे. उन्होंने हमेशा गरीब व शोषित समाज के लिए संघर्ष किया था. उनका जीवन सादगी से भरा था. इस अवसर पर रेखा रवानी, प्रियंका दत्ता, फुलकुमारी, पूनम देवी, आकांक्षा कुमारी, भूषण उरांव, मनोज राम, संजय राम, मुन्नी देवी, महेंद्र तुरी, श्रवण कुमार, राजेश राम, राकेश रजक, मो. इब्राहिम, मो खुर्शीद, संतोष राम, नीरज मुंडा, मनोज चौधरी, राजेश सिंह, विकास सिंह, दीपक झा, चंदन सिंह, संजय सिंह, अजय उपस्थित थे.

Also Read: रामगढ़ : फाइनेंस कर्मी शोएब हत्याकांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे: प्रो पूर्णकांत

रामगढ़ जिला नाई समाज के तत्वावधान में बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती अशोक शर्मा के आवास में मनायी गयी. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो पूर्णकांत कुमार ने की. मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षिका माया ठाकुर ने कहा कि, युवा पीढ़ी को कर्पूरी ठाकुर के दिखाये मार्ग पर चलने की जरूरत है. सभा को प्रो प्रणीत कुमार, महेंद्र ठाकुर, अशोक शर्मा, अनूप कुमार, नूतन ने भी संबोधित किया. संचालन जिला कोषाध्यक्ष प्रो प्रणीत कुमार ने किया. इस अवसर पर महेंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, मणिशंकर ठाकुर, महादेव ठाकुर, माया ठाकुर, नूतन आंनद, अशोक शर्मा, पुष्पा देवी, आरती देवी, अनिता देवी, आर्यन कुमार, अमन शर्मा, विशाल कुमार, रूपलाल ठाकुर, मुस्कान कुमारी, नंदनी कुमारी, कौशल्या देवी मौजूद थे.

Also Read: रामगढ़: रजरप्पा की बदली तस्वीर, कई कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा है लाभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >