मुंगेर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया गया बुलडोजर, दुकानदारों ने विरोध करते हुए किया हंगामा

मुंगेर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध आज प्रशासन का बुलडोजर चला. इस कार्रवाई से फुटकर दुकानदार और नालों पर चौकी व दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया.

मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र को स्वच्छ सुंदर तथा आम लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद कार्यपालक प्रथमा पुष्पांकर ने अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम चलाई. शनिवार को नगर परिषद हवेली खड़गपुर की ओर से मुख्य बाज़ार के अंबेडकर चौक से एकता पार्क क्षेत्र सब्जी मंडी में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बुलडोजर की मदद से कार्रवाई की गई.

दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया

नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी की मौजूदगी और खड़गपुर पुलिस बलों के साथ अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बुलडोजर की कार्रवाई से फुटकर दुकानदार और नालों पर चौकी व दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया. सड़क के दोनों किनारे नगर परिषद के नालों और सड़कों पर अवैध रूप से दुकान लगाकर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से उजाड़ दिया गया.

सड़कों का स्वरूप बदला दिखा

अतिक्रमण हटने के बाद सड़कों का स्वरूप बदला बदला दिखा. पहले सड़के सिमटी दिखती थी. अतिक्रमण हटने के बाद सड़कें चौड़ी दिखने लगी. वहीं वाहनों का आवागमन आसानी से होने लगा. अतिक्रमण हटने के बाद कहीं जाम नहीं लगा. सड़क पर अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने दो दिन पूर्व माइकिंग भी कराई थी.

अतिक्रमण के विरुद्ध बुलडोजर की कार्रवाई

शनिवार को नगर परिषद कर्मी और पुलिस बलों की मौजूदगी में निकास के नालों और सड़क पर अतिक्रमण के विरुद्ध बुलडोजर की कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि नगर परिषद क्षेत्र में बनाए गए निकास के नालों के ऊपर ही फुटकर दुकानदार और स्थायी दुकानदारों ने चौकी, शेड डालकर इसे अतिक्रमण कर लिया था. जिससे नगर परिषद के सफाई कर्मी को नाली की सफाई में परेशानी आ रही थी.

परिषद नालियों की सफाई दुरुस्त करने में भिड़ा

मानसून के प्रवेश के पूर्व नगर परिषद इन नालियों की सफाई दुरुस्त करने में भिड़ा है. गौरतलब है कि महीने भर पूर्व भी यूको बैंक के समीप भी नालों पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी. इधर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर कुछ दुकानदारों ने जो सड़क पर चौकी या शेड निकाल रखे थे, उसे हटाए जाने पर उन दुकानदारों ने विरोध करते हुए हंगामा भी किया.

ठेला , खोमचा ले गए गली में

अतिक्रमण हटाने वाले अधिकारियों के साथ पुलिस बल को देखने के बाद ज्यादातर अतिक्रमण कारी अपना-अपना सामान सड़क किनारे से हटाने लगे ठेला खोमचा भी गली में घुसा कर रखने लगे. सड़क के नालों पर कच्चा निर्माण कर अवैध कब्जा को उजाड़ कर हटा दिया गया. इस दौरान अतिक्रमण करने में शामिल बांस बल्ला तोड़ दिए गए. अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत कर्मी राकेश कुमार ,सुनील कुमार, देव कुमार टुडू ,सफाई कर्मी के अलावा खड़कपुर थाना के एसआई अभिमन्यु कुमार और पुलिस के जवान शामिल थे.

हर गतिविधि को मोबाइल में कैद करते दिखे युवा

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान युवा अपने मोबाइल में हर गतिविधि को कैद करते दिखे. अतिक्रमण पर जेसीबी से फुटपाथ पर बनाए गए अवैध निर्माण को तोड़े जाने, तैनात पुलिस बल को युवा कैमरे में कैद करते दिखे.युवा अंकित कुमार, अंजनी कुमार, दीपक कुमार ,अवधेश कुमार, साकेत कुमार आदि ने कहा कि अतिक्रमण के कारण शहर की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया था. ऐसे में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर सराहनीय काम किया है. इधर कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर ने बताया कि सोमवार को भी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >