Budget 2023: क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा? जानिए सब कुछ आसान शब्दों में

Budget 2023: बजट में वित्त मंत्री कई चीजों के सस्ता होने की घोषणा की. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनके कलपुर्जों के आयात पर बुनियादी सीमा शुल्क (बीसीडी) में कटौती की घोषणा की.

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना पांचवां पूर्ण बजट पेश किया. जिसमें मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने की कोशिश की गयी. नरेंद्र मोदी सरकार के अंतिम पूर्ण बजट में सभी तबकों को साधने का प्रयास किया गया. जहां एक तरफ मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों को आयकर मोर्चे पर राहत देने की घोषणा की गयी, वहीं लघु बचत योजनाओं के तहत निवेश सीमा बढ़ाकर बुजुर्गों और नई बचत योजना के जरिये महिलाओं को सौगात दी. बजट में वित्त मंत्री कई चीजों के सस्ता होने की घोषणा की. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनके कलपुर्जों के आयात पर बुनियादी सीमा शुल्क (बीसीडी) में कटौती की घोषणा की.

क्या हुआ महंगा

– सिगरेट

– किचन की चिमनी

– आयातित साइकिल और खिलौने

– पूर्ण रूप से आयातीत कारें और इलेक्ट्रिक वाहन

– नकली आभूषण

– कम्पाउंडेड रबड़

– अप्रसंस्कृत चांदी (सिल्वर डोर)

– नेफ्था

क्या हुआ सस्ता

– घरेलू स्तर पर विनिर्मित टीवी सेट

– झींगे का आहार

– जलीय जीवों के आहार के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाला मछली का तेल

– प्रयोगशाला में हीरों के निर्माण में उपयोग की जाने वाली कच्ची सामग्री

– पूंजीगत माल

– इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाले लिथियम आयन सेल के विनिर्माण में काम आने वाली मशीनरी.

Also Read: Union Budget 2023: पहचान पत्र के तौर पर मान्य होगा PAN Card, बजट में KYC को लेकर हुआ ये बड़ा एलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >