यूपी के कुशीनगर में BSP नेता के बेटे का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कुशीनगरः बसपा नेता सुरेश चंद भारती के 20 वर्षीय बेटा जयसेन ने आत्महत्या कर लिया है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. साथ ही छानबीन शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली निस्फी गांव के बसपा नेता सुरेश चंद्र भारती के बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. बताया जा रह है युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बसपा नेता के बेटे की हुई मौत

बसपा नेता सुरेश चंद भारती अपने परिवार के साथ शुक्रवार को गोरखपुर में एक रिश्तेदार के घर शादी में आए थे. घर पर उनके छोटे भाई सुभाष, उनकी पत्नी सरोज भारती और 20 वर्षीय बेटा जयसेन था. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात में जयसेन, खाना खाने के बाद गांव के दो साथियों के साथ मकान के दूसरे कमरे में सोने चला गया.

फंदे से लटका हुआ मिला बसपा नेता का बेटा

जब सुबह जयसेन की चाची उसके कमरे में झाड़ू लगाने गई तो देखा जयसेन फंदे से लटका हुआ था. इस बात की जानकारी बसपा नेता सुरेश चंद्र भारती को मिली. सुरेश चंद्र भारती गोरखपुर से अपने घर आए. बेटे की मौत के बाद वह शोक में डूब गए.

Also Read: कुशीनगर जिले में आग का कहर, दो मासूम समेत एक वृद्ध की हुई जलकर मौत, 10 से अधिक लोग झुलसे
मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रामकोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक जयसेन के कमरे की छानबीन की गई. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. बेटे के मौत से घर में मातम पसरा हुआ है. पुलिस छानबीन कर रही है. दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >