Breaking News: कंगना और उनकी बहन को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, 10 नवंबर तक पेश होने को कहा

Breaking News LIVE Today : Bihar Election 2020 में आज दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित 11 राज्यों में 54 विधानसभा सीटों पर भी मतदान शुरू है. राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों का प्रदर्शन जारी है. सरकार ने कहा कि उनकी सभी मांगे मान ली गयी हैं. अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
10:06 PM. 3 Nov 20 4:36 PM. 3 Nov

दिल्ली में आज से लोगों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू

राजधानी दिल्ली में आज से लोगों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू हुईं. यात्री बस की सभी सीटों पर बैठकर यात्रा कर सकेंगे, ले​किन किसी भी यात्री को खड़े होकर सफर करने की अनुमति नहीं होगी. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

6:43 PM. 3 Nov 20 1:13 PM. 3 Nov

कंगना और उनकी बहन को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, 10 नवंबर तक पेश होने को कहा

मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को 10 नवंबर तक पेश होने के लिए समन भेजा है. कंगना पर उनके पोस्ट के माध्यम से सामुदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगा है. कोर्ट के निर्देश पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.

6:43 PM. 3 Nov 20 1:13 PM. 3 Nov

दिल्ली सरकार अब कोरोना पॉजिटिव लोगों के घरों के बाहर नहीं लगायेगी पोस्टर

दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को सूचित किया है कि कोविड-19 पॉजिटिव किसी भी शख्स के घर के बाहर अब कोई भी पोस्टर नहीं लगाया जायेगा. साथ ही जो पोस्टर लगे हैं उसे तुरंत हटा लिया जायेगा.

6:43 PM. 3 Nov 20 1:13 PM. 3 Nov

वियना में आतंकी हमले के बाद ऑस्ट्रिया ने 11 नवंबर तक बंद किया भारत में दूतावास

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत में ऑस्ट्रिया के दूतावास को 11 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया है. ऑस्ट्रिया दूतावास ने यह जानकारी देते हुए कहा कि उहतियात के तौर यह फैसला किया गया है.

6:43 PM. 3 Nov 20 1:13 PM. 3 Nov

भारतीय समयानुसार आज शाम 4.30 बजे से अमेरिका में शुरू होगा मतदान

भारत के समय के अनुसार मंगलवार को शाम 4.30 बजे से अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू होगा. यह मतदान बुधवार सुबह 7.30 बजे तक चलेगा. 50 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग पहले ही कर लिया है. उन्होंने पोस्टल बैलेट से अपने वोट डाले हैं.

6:43 PM. 3 Nov 20 1:13 PM. 3 Nov

उत्तराखंड में सुबह-सुबह हुई बर्फबारी, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड में सुबह-सुबह बर्फबारी हुई है. इससे स्थानीय तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी है. इससे उत्तर भारत में भी ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today : Bihar Election 2020 में आज दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित 11 राज्यों में 54 विधानसभा सीटों पर भी मतदान शुरू है. राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों का प्रदर्शन जारी है. सरकार ने कहा कि उनकी सभी मांगे मान ली गयी हैं. अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >