Bollywood & TV LIVE Updates: Shilpa Shetty ने काटा अपने बर्थडे का केक,85 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने किया वॉटर एरोबिक्स
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates : दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. अब उनकी पत्नी ने उनकी लेटेस्ट फोटो शेयर की है. साथ ही सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य की जानकारी भी दी. वहीं, फिल्म सीता को लेकर नया अपडेट सामने आया है. खबर है कि मेकर्स ने करीना कपूर (kareena kapoor) को साइन करने का फैसला लिया है, लेकिन इसके लिए एक्ट्रेस ने मोटी रकम मांगी है. बॉलीवुड और टीवी की बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए बने रहे हमारे साथ…LIVE Updates :
1:16 AM. 9 Jun 211:16 AM. 9 Jun
सिंगर Jazzy B को महंगा पड़ा ‘किसानों का समर्थन’, ट्विटर अकाउंट हुआ ब्लॉक
पंजाबी सिंगर जैजी बी (Jazzy B) का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक (Twitter Account Blocked) कर दिया गया है. बताया जाता है कि ट्विटर ने यह कार्रवाई केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के निर्देश के बाद किया है. जैजी बी बीते कई महीनों से लगातार देश में चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) के समर्थन में ट्वीट कर रहे थे. यही नहीं, उन्होंने केंद्र सरकार के तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ भी कई ट्वीट्स किए हैं.
11:47 PM. 8 Jun 2111:47 PM. 8 Jun
सारा अली खान के बालों में चंपी करती दिखीं अमृता सिंह
सारा अली खान ने हाल ही में अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक अनदेखी और मनमोहक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह उन्हें सिर की मालिश करती नजर आ रही हैं. इस फोटो के कैप्शन में तो सारा अली खान ने कुछ नहीं लिखा लेकिन कई इमोजीस का इस्तेमाल किया है.
11:47 PM. 8 Jun 2111:47 PM. 8 Jun
Shilpa Shetty ने काटा अपने बर्थडे का केक
क्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर वह अपने पति राज कुंद्रा, बेटे वियान और बहन शमिता शेट्टी के साथ घर से बाहर निकलती और पपराजी के साथ सेलिब्रेट करती नजर आईं. उन्होंने अपना बर्थडे केक भी काटा और फोटोग्राफर्स को ट्रीट किया.
https://www.instagram.com/p/CP22iG7jIqW/
11:47 PM. 8 Jun 2111:47 PM. 8 Jun
85 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने किया वॉटर एरोबिक्स
60 दशक में धर्मेंद्र इंडस्ट्री में अपनी दमदार पर्सनैलिटी और एक्टिंग से हंगामा मचा दिया था. धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह स्विमिंग पूल में एरोबिक करते नजर आ रहे हैं. धर्मेंद्र ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, दोस्तों, आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं की वजह से मैंने आज से वॉटर एरोबिक्स करना शुरू किया है. मैं योग के साथ हल्की एक्सरसाइज करूंगा. लगातार चलने के लिए अच्छी सेहत होनी बहुती जरूरी है. आप भी खुश रहे मजबूत रहे.
9:49 PM. 8 Jun 219:49 PM. 8 Jun
Indian Idol का ऑडिशन देने आए थे Raghu Ram, वायरल हो रहा है वीडियो
सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) लोगों को खासा पसंद आ रहा है. ऐसे में शो के पुराने सीजन के भी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में राहुल वैद्य, नेहा कक्कड़ समेत कई पुराने कंटेस्टेंट्स के वीडियोज वायरल हुए हैं. इसी लिस्ट में एक्टर और टीवी शो रोडीज होस्ट रघु राम (Raghuram) भी शामिल हो गए हैं.
9:30 PM. 8 Jun 219:30 PM. 8 Jun
शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर राज कुंद्रा ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो
शिल्पा शेट्टी आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. शिल्पा के जन्मदिन पर उनके पति राज कुंद्रा ने उन्हें विश करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो शेयर कर वो लिखते है, आप के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. जन्मदिन मुबारक हो मेरी ड्रीम शिल्पा शेट्टी.’
https://www.instagram.com/p/CP15-g7Byti/
7:58 PM. 8 Jun 217:58 PM. 8 Jun
India’s Got Talent शो की हो रही वापसी
टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट का 9वां सीजन जल्द ही फैंस के सामने आने वाला है. हालांकि अभी तक साफ नहीं हुआ है कि शो कब से शुरू होगा. बता दें कि इस बार शो कलर्स की जगह सोनी पर आने वाला है.
https://www.instagram.com/p/CP2Pe_NBhvv/
6:59 PM. 8 Jun 216:59 PM. 8 Jun
फिल्म Ray का ट्रेलर रिलीज
6:59 PM. 8 Jun 216:59 PM. 8 Jun
रुपाली गांगुली ने शेयर की गोद भराई की पुरानी तस्वीर
‘अनुपमा’ सीरियल में लीड रोल प्ले कर रहीं रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर अपनी गोदभराई की तसवीर पोस्ट की हैं. इसे शेयर कर वो लिखती है, मैं तुम्हें मिस नहीं करती… मैं हमें मिस करती हूं. जब मैं उनके साथ होती हूं तो ऐसे मुस्कुराती हूं. यह पुरानी तस्वीर मेरी गोदभराई की है.
https://www.instagram.com/p/CPzssCKjlWL/
5:35 PM. 8 Jun 215:35 PM. 8 Jun
फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ को रिलीज हुए 19 साल हुए
अजय देवगन की फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं. इस अवसर पर एक्टर अजय देवगन ने एक तस्वीर शेयर कर क्रांतिकारी भगत सिंह को याद किया है. उन्होंने लिखा, ‘अपने जीवनकाल और करियर में एक बार भगत सिंह जी जैसे क्रांतिकारी की भूमिका निभाना काफी नहीं हैं. आपको उन्हें हमेशा अपने दिल में रखने की जरूरत है. आखिरकार ये वहीं हैं जिन्होंने अपने खून से इतिहास लिखा है’.
https://www.instagram.com/p/CPzmDYsp4nx/
4:49 PM. 8 Jun 214:49 PM. 8 Jun
धर्मेंद्र का ये वीडियो देखा आपने?
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. वीडियो में वो एक्टर पूल में वाटर एरोबिक्स करते हुए दिख रहे है. इसे शेयर कर वो कैप्शन में लिखते है, दोस्तों, उसके आशीर्वाद और आपकी शुभकामनाओं के चलते, मैंने योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ के साथ वाटर एरोबिक्स शुरू कर दिया है. सेहत ऊपर वाले की ऐसी नेमत है, जो चलती रहनी चाहिए. ख़ुश, तंदुरुस्त और ताक़तवर रहिए.
4:49 PM. 8 Jun 214:49 PM. 8 Jun
‘इंडियन आइडल 12’ में राखी सावंत आएंगी नजर
सिंगिंग रियलिटी शोज ‘इंडियन आइडल 12’ में राखी सावंत नजर आने वाली हैं. इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर दिया. उनका ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/CP0OmdNnccO/
4:49 PM. 8 Jun 214:49 PM. 8 Jun
Haseen Dilruba का टीजर रिलीज
एक्ट्रेस तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का टीजर रिलीज हो गया हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर को शेयर करते हुए लिखा, इस टीजर को शेयर करते हुए तापसी ने कैप्शन में लिखा- ‘प्यार के तीन रंग, खून के छींटों के संग.’ फिल्म में तापसी के साथ विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका निभा रहे है.
https://www.instagram.com/p/CP0QK1lCKAm/
2:01 PM. 8 Jun 212:01 PM. 8 Jun
कास्टिंग निर्देशक सहर अली लतीफ का हार्ट अटैक से निधन
कास्टिंग निर्देशक सहर अली लतीफ का हार्ट अटैक से सोमवार को निधन हो गया. वो ‘लंच बॉक्स’, शकुंतला देवी’ और ‘मस्का’ सहित कई फिल्मों की कास्टिंग डायरेक्टर थीं. उनके निधन पर बॉलीवुड सितारे अनुराग कश्यप, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव, शिबानी दांडेकर सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी.
2:01 PM. 8 Jun 212:01 PM. 8 Jun
अब सीता बनेगी करीना कपूर?
रामायण पर आधारित सीता पर एक फिल्म बनने जा रही है और इस फिल्म में सीता के लिए अब तक कई एक्ट्रेसेस का नाम सामने आ चुका है. अब इसमें करीना कपूर का नाम भी जुड़ गया है. फिल्म मेकर्स ने उन्हें इस रोल के लिए अप्रोच किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए बेबो ने इसके लिए 12 करोड़ के आस पास की मोटी रकम मांगी है.
2:01 PM. 8 Jun 212:01 PM. 8 Jun
दिलीप कुमार की लेटेस्ट फोटो
सायरा बानो ने दिलीप कुमार की अस्पताल से ही एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो भी नजर आ रही हैं. इस फोटो पर आज की तारीख और फोटो खींचे जाने का वक्त भी लिखा हुआ है. वहीं एक औऱ पोस्ट कर सायरा लिखती हैं, ‘मेरे पति, मेरे कोहिनूर, हमारे दिलीप कुमार साहब की तबीयत स्थिर है और डॉक्टर्स का कहना है कि वो जल्दी ही स्वस्थ होकर घर जा सकेंगे. मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें और साहब के लिए दुआ करें. मैं प्रार्थना करती हूं कि ईश्वर आप सभी को इस महामारी में सुरक्षित और स्वस्थ रखे.’
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates : दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. अब उनकी पत्नी ने उनकी लेटेस्ट फोटो शेयर की है. साथ ही सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य की जानकारी भी दी. वहीं, फिल्म सीता को लेकर नया अपडेट सामने आया है. खबर है कि मेकर्स ने करीना कपूर (kareena kapoor) को साइन करने का फैसला लिया है, लेकिन इसके लिए एक्ट्रेस ने मोटी रकम मांगी है. बॉलीवुड और टीवी की बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए बने रहे हमारे साथ…LIVE Updates :