Bollywood & TV LIVE Updates : पहली बार चारों बच्चों के साथ दिखे सैफ अली खान, तसवीर वायरल

Bollywood & TV LIVE Updates : शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर रखा है. इसपर मीका सिंह का रिएक्शन आया है. टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने पिता के निधन के तीन महीने बाद कुछ तसवीरें पोस्ट की है. LIVE Updates

Live Updates
7:47 PM. 21 Jul 21 7:47 PM. 21 Jul

सैफ अली खान चारों बच्चों के साथ 

एक्टर सैफ अली खान की एक तसवीर वायरल हो रही है जिसमें वो अपने चारों बच्चों सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, तैमूर और जेह खान के साथ नजर आ रहे हैं. इस तसवीर को सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. सभी प्रशंसकों को ईद की बधाई दी है.

https://www.instagram.com/p/CRlvCuJphVB/

2:47 PM. 21 Jul 21 2:47 PM. 21 Jul

शहनाज गिल का ग्लैमरस फोटोशूट

https://www.instagram.com/p/CRirKd3JXYB/

12:05 PM. 21 Jul 21 12:05 PM. 21 Jul

ऋचा चड्ढा का ये वीडियो वायरल

ऋचा चड्ढा ने अपना एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ‘वो सैंया झूठों का बड़ा सरताज निकला’ गाने पर एक्सप्रेशन देने के साथ डांस कर रही हैं.

12:05 PM. 21 Jul 21 12:05 PM. 21 Jul

Dial 100 का ट्रेलर रिलीज

ज़ी5 की फ़िल्म डायल 100 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, नीना गुप्ता और साक्षी तंवर है.

7:09 AM. 21 Jul 21 7:09 AM. 21 Jul

राकेश ओम प्रकाश मेहरा की ऑटोबायोग्रफी का कवर रिलीज

निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की किताब ‘द स्ट्रेंजर इन द मिरर’ का कवर पेज सोनम कपूर ने रिलीज किया है. इस किताब के कवर की तसवीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘FIRSTLOOK. मेहरा इंडस्ट्री के किसी भी अभिनेता के लिए एक बेहतरीन मेंटर हैं. स्क्रीन पर उनके उत्साह और दृष्टि को देखना वाकई जादुई है! वह अब #TheStrangerInTheMirror के माध्यम से अपने दृष्टिकोण और यात्रा को सभी के साथ साझा कर रहे हैं.’

https://www.instagram.com/p/CRimoe3lnVv/

7:09 AM. 21 Jul 21 7:09 AM. 21 Jul

हिना खान अपने पिता को लेकर हुई इमोशनल

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ कुछ तसवीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘वो कहते थे तुम्हारी खुशी में ही मेरी खुशी. मेरे लिए ताली बजाने वाले वो पहले शख्स थे (पूरे दिल से). मैं आपकी आँखों की चमक को मिस करती हूं डैड. आज तीन महीने हो गए हैं 20 अप्रैल 2021. पापा की ताकतवर लड़की आप यही मुझे कहकर पुकारते थे हमेशा. आपके जाने का दुख सहन करने जितनी स्ट्रॉन्ग नहीं हूं डैड.’

https://www.instagram.com/p/CRjD_sLrngP/

7:09 AM. 21 Jul 21 7:09 AM. 21 Jul

राज कुंद्रा के बारे में मीका सिंह ने कही ये बात

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के बारे में मीका सिंह ने पैपराजी से बात की. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में मीका सिंह कहते है, ”मैं वेट कर रहा हूं कि क्या होगा, जो होगा अच्छा ही होगा. मुझे उस ऐप के बारे में इतनी समझ नहीं है. मैंने एक उस ऐप देखा था वो सिंपल ऐप थी. ज्यादा कुछ था नहीं उसमें तो अच्छे की उम्मीद करें, राज कुंद्रा बेहद ही अच्छे इंसान हैं. देखते हैं क्या सच है और क्या झूठ है ये तो वो खुद ही बता सकते हैं.’

https://www.instagram.com/p/CRjFy5VD89m/

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर रखा है. इसपर मीका सिंह का रिएक्शन आया है. टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने पिता के निधन के तीन महीने बाद कुछ तसवीरें पोस्ट की है. LIVE Updates

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >