Bollywood & TV Updates : मिलिंद सोमन इस बात से निराश,आदिपुरुष में सिद्धार्थ शुक्ला की इंट्री!
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान भले ही अलग हो चुके हैं. लेकिन अब भी दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त है. हाल ही सुजैन ने अपनी लेटेस्ट तसवीर शेयर की, जिसपर एक्टर ने जबरदस्त कमेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा अली खान एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करीना कपूर से लेकर तैमूर तक की कुछ अनदेखी तस्वीरें हैं. ये वीडियो पर फैंस अपना जमकर रिएक्शन दे रहे है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
2:19 AM. 18 May 212:19 AM. 18 May
बजरंगी भाईजान की ‘मुन्नी’ ने किया शानदार डांस
सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में ‘मुन्नी’ का किरदार निभाने वालीं हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) इन दिनों अपने वीडियोज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर हर्षाली की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. वहीं हर्षाली का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. वे सुनिधि चौहान के गाने ‘सजना वे सजना’ पर गजब का डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.
https://www.instagram.com/p/COkGPfflO8G/
11:19 PM. 17 May 2111:19 PM. 17 May
मिलिंद सोमन को इस वजह से डॉक्टर्स ने अस्पताल से भेजा वापस
मिलिंद सोमन अब कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो गए हैं. हाल ही में वो मुंबई के एक अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट करने पहुंचे थे लेकिन लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वापस भेज दिया है. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर साझा करते हुए लिखा, कोरोना से संक्रमित होने के कारण डॉक्टरों ने उनका प्लाज्मा लेने से मना कर दिया. उन्होंने बताया कि, उनके पास मेरे पास पूरी ऐंटीबॉडीज नहीं थीं. उन्होंने लिखा, ऐंटीबॉडीज कम होने का आसान सा मतलब है कि मुझे बहुत हल्के लक्षण थे और मैं एक और संक्रमण से लड़ सकता हूं, लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति की मदद नहीं कर सकता, थोड़ा निराश हूं.’
https://www.instagram.com/p/CO9vE7Knnst/
7:57 PM. 17 May 217:57 PM. 17 May
भूमि पेडनेकर की प्यारी सी फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी बेहद खूबसूरत तसवीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. भूमि ने इसे शेयर कर कैप्शन में लिखा, चीजें मुश्किल होती जा रही हैं, लेकिन ये भी बीत जाएगा. इसे एक अर्सा हो गया है, तो ऐसे में कुछ #MondayMotivation.
https://www.instagram.com/p/CO9wVRmhgcF/
6:15 PM. 17 May 216:15 PM. 17 May
निक जोनस हुए घायल
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक को चोट आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उनके चोट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है.
6:15 PM. 17 May 216:15 PM. 17 May
जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज की बेटी का वीडियो वायरल
टीवी एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों अपनी बेटी को लेकर खाली सड़क पर टहलते नजर आ रहे हैं. लेकिन फिर वे दोनों अपनी बेटी को छोड़कर उल्टी दिशाओं में भागने लगते हैं. बेटी कुछ पल के लिए रुकती है, फिर वो जय के पीछे-पीछे हंसते हुए भागने लगती है.
https://www.instagram.com/p/CO2BhLzhyTT/
6:15 PM. 17 May 216:15 PM. 17 May
Andrea Meza ने जीता Miss Universe 2020 का खिताब
मेक्सिको की एंड्रिया मेज़ा ने साल 2020 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है. वहीं, थर्ड रनरअप मिस इंडिया एडलाइन कैस्टेलिनो और सेकेंड रनरअप मिस पेरू जेनिक मैकेटा रहीं.
6:15 PM. 17 May 216:15 PM. 17 May
धर्मेंद्र औऱ साधना की ये तसवीर क्या देखी आपने?
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही उन्होंने बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस साधना शिवदसानी के साथ एक खूबसूरत तसवीर शेयर की हैं. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, साधना, एक बहुत ही शानदार आर्टिस्ट और बेहतरीन इंसान. अफसोस, मैं इनके साथ एक ही फिल्म कर पाया. ये तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/CO7RreNHt5w/
6:15 PM. 17 May 216:15 PM. 17 May
राहुल वैद्य और रश्मि देसाई की तसवीरें वायरल
राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर रश्मि देसाई के साथ कुछ तसवीरें शेयर की हैं. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ब्यूटीफुल रश्मि देसाई के साथ जल्द ही कुछ ब्यूटीफुल आने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि दोनों किसी म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले है. हालांकि ये कितना सही है ये जानने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा.
https://www.instagram.com/p/CO7QErKtddZ/
6:15 PM. 17 May 216:15 PM. 17 May
आदिपुरुष में सिद्धार्थ शुक्ला की इंट्री!
बिग बॉस 13 के विजेता और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए गुड न्यूज हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष में मेघनाद का किरदार निभा सकते हैं.
12:44 PM. 17 May 2112:44 PM. 17 May
सुजैन की तारीफ में ऋतिक ने कही ये बात
सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना ‘पठानी लुक’ शेयर किया. तसवीरें शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘आसान और हवादार गर्मी-मॉनसून (लॉकडाउन) लुक. मेरी प्रिय मरियम शुक्रिया. मुझे वाकई ये जेंडर फ्लूइड पठानी बहुत पसंद आया है.’ उनके लुक की तारीफ करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, ‘सुपर लुक.’
https://www.instagram.com/p/CO7l-najSRa/
12:42 PM. 17 May 2112:42 PM. 17 May
सबा ने शेयर किया अनसीन वीडियो
एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में सोहा अली खान, सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर और छोटे नवाब की फोटो है. सबा का ये वीडियो फैंस को खूब पसन्द आ रहा है और इसपर वो अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है.
https://www.instagram.com/p/CO69pmtpw6b/
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान भले ही अलग हो चुके हैं. लेकिन अब भी दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त है. हाल ही सुजैन ने अपनी लेटेस्ट तसवीर शेयर की, जिसपर एक्टर ने जबरदस्त कमेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा अली खान एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करीना कपूर से लेकर तैमूर तक की कुछ अनदेखी तस्वीरें हैं. ये वीडियो पर फैंस अपना जमकर रिएक्शन दे रहे है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…