Bollywood & TV LIVE Updates: दिलीप कुमार को जांच के बाद अस्पताल से किया डिस्चार्ज, पत्नी सायरा बानो ने कही ये बात

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया हैं. इसकी जानकारी उनकी पत्नी सायरा बानो ने दी. टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के पिता का निधन हाल ही में हुआ है. जिसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव है. अब एक्ट्रेस ने अपनी एक तसवीर पोस्ट कर बताया कि वो इस दुख की घड़ी में अपनी मां का सहारा नहीं बन पा रही है.

10:45 PM. 2 May 21 10:45 PM. 2 May

दिलीप कुमार को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रविवार को छुट्टी दे दी गई. उनकी पत्नी और गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने रविवार को यह जानकारी दीण् बानो ने बताया कि 98 वर्षीय अभिनेता को शुक्रवार दोपहर को उपनगर खार में स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने कहा कि दिलीप साहब पूरी तरह सलामत हैं, आप लोग यूं ही दिलीप साहब के लिए दुआएं करते रहना.

7:18 PM. 2 May 21 7:18 PM. 2 May

मोहित मलिक ने शेयर की बेटे के साथ ये क्यूट फोटो

टीवी एक्टर मोहित मलिक औऱ उनकी पत्नी अदिति शिरवाइकर हाल ही में पेरेंट्स बने है. अदिति ने 29 अप्रैल को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया. अब मोहित ने अपने बेटे की क्यूट फोटो पोस्ट की है. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखते है, मेरी दुनिया बदल गई है और तुम मेरे छोटे चमत्कार, इस जादू के पीछे हो. उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने प्यार जताया और शुभकामनाएं दीं. हमारे प्यारे बच्चे के साथ आई सकारात्मकता के हम शुक्रगुजार हैं.‘

https://www.instagram.com/p/COU15LhhEgA/

7:18 PM. 2 May 21 7:18 PM. 2 May

एक्ट्रेस स्नेहा वाघ के पिता का निधन

एक वीर की अरदास…वीरा की एक्ट्रेस स्नेहा वाघ के पिता गणेश वाघ का निधन हो गया. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता निमोनिया और कोविड-19 से जूझ रहे थे. स्नेहा अपने इंस्टाग्राम पर लिखती है, ‘कई महीनों तक निमोनिया और कोरोना से लड़ते हुए आखिरकार मैंने आपको हमेशा के लिए खो दिया. दिल टूट गया है, हमारी ताकत के सबसे मजबूत स्तम्भ थे आप. ऐसा दर्द जिंदगी में कभी भी महसूस नहीं किया. आप जिंदगी में कितनी भी मुश्किलों से गुजरें, अपने माता-पिता के खोने से ज्यादा दर्द कभी नहीं होता है.’

https://www.instagram.com/p/COUpOAhBtOD/

7:18 PM. 2 May 21 7:18 PM. 2 May

हर्षवर्धन राणे इस काम के लिए बेच रहे अपना बाइक

‘सनम तेरी कसम’ फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे लोगों की मदद के लिए आगे आए है. अपने इंस्टाग्राम पर वो एक पोस्ट लिखते है, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के बदले में मैं मेरी मोटरसाइकिल देना चाहता हूं. ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे. कृपया हैदराबाद में अच्छे कंसंट्रेटर्स खोजने में मेरी मदद करें’. फैंस उनके इस नेक काम के लिए उनकी सराहना कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/COVHaSZFr7F/

7:18 PM. 2 May 21 7:18 PM. 2 May

हिना खान का ये पोस्ट वायरल

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट कर लिखा, ‘एक मजबूर बेटी, जो चाहकर भी अपनी मां का तब साथ भी नहीं दे सकती, उन्हें कंफर्ट नहीं दे सकती, जब उन्हें उसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. प्यारे लोगों ये बहुत मुश्किल समय है, बहुत ज्यादा मुश्किल. सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि सभी लोगों के लिए ये बहुत मुश्किल वक्त है. लेकिन, कहते हैं कि बुरा वक्त नहीं, बल्की मजबूत लोग ज्यादा लंबा टिकते हैं. मैं हमेशा अपने पापा की स्ट्रॉन्ग गर्ल रहूंगी. दुआ.’

https://www.instagram.com/p/COVdunVLSEQ/

‘मैं एक हेल्पलेस डॉटर हूं…’ पिता के निधन के बाद हिना खान ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोलीं- समय बहुत खराब चल रहा…

1:40 PM. 2 May 21 1:40 PM. 2 May

अब कैसी तबीयत है रणधीर कपूर की

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनका इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है. वहीं, अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें कुछ दिन के लिए अस्पताल में ही रखा जाएगा.

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में एडमिट, सायरा बानो ने दिया हेल्थ अपडेट

12:56 PM. 2 May 21 12:56 PM. 2 May

दिलीप कुमार अस्पताल में एडमिट

सायरा बानो ने बताया कि, दिलीप कुमार के स्वास्थ्य कारणों के चलते हम यहां रूटीन चेकअप के लिए आए हैं. अभी उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है. डॉक्टर उनका नियमित रूप से चेकअप कर रहे हैं. उम्मीद है कि दिलीप कुमार स्वस्थ्य होकर जल्द ही सुरक्षित अपने घर वापस जाएंगे.

12:56 PM. 2 May 21 12:56 PM. 2 May

उर्वशी रौतेला का ये वीडियो वायरल

उर्वशी रौतेला का हाल ही में नया म्यूजिक वीडियो ‘डूब गए’ रिलीज हुआ है, जिसमें पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा उनके साथ नजर आ रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने इस सॉन्ग पर एक स्लो मोशन वीडियो बनाया है. वीडियो में वो रेत में दौड़ती नजर आ रही है. इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का ड्रेस कैरी किया हुआ है. उनका ये वीडियो फैंस को खूब पसन्द आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/COTMBneBGTf/

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया हैं. इसकी जानकारी उनकी पत्नी सायरा बानो ने दी. टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के पिता का निधन हाल ही में हुआ है. जिसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव है. अब एक्ट्रेस ने अपनी एक तसवीर पोस्ट कर बताया कि वो इस दुख की घड़ी में अपनी मां का सहारा नहीं बन पा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >