Bollywood & TV LIVE Updates: सान्या मल्होत्रा ने शादी को लेकर कही ये बात,अनुष्का ने जन्मदिन ना मनाने की बताई ये वजह

Bollywood & TV LIVE Updates : इन दिनों सारे सेलेब्स लोगों से घर के अन्दर और मास्क पहनने की अपील कर रहे है. ऐसे में टीवी एक्टर मनीष पॉल (Manish Paul) ने बहुत ही मजेदार पोस्ट किया है, जिसमें वो लोगों को कोरोना से बचने की सलाह दे रहे है. बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही आए दिन अपने डांस वीडियोज शेयर करती रहती है. अब उनका एक फनी वीडियो फैंस को खूब पसन्द आ रहा है. वीडियो में उनका अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का 1 मई को बर्थडे था. अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि उन्होंने इस साल अपना जन्मदिन सेलीब्रेट नहीं किया.

Live Updates
2:07 PM. 3 May 21 2:07 PM. 3 May

मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी

इंडियन आइडल शो के हाल वाले एपिसोड में गीतकार मनोज मुंतशिर ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शम्मी कपूर के बारे में कुछ गलत तथ्य बता दिए थे, जिसके बाद उन्होंने इस बात के लिए माफी मांगी. वो ट्विटर पर लिखते है, आप सभी लोगों की तरह मैं भी हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा फैन हूं. कभी-कभी फैंस भी ना चाहते हुए भी गलती कर बैठते हैं. मैं आज के एपिसोड में की गई तथ्यात्मक गलती के लिए माफी मांगता हूं. गीता बाली जी के निधन के बाद शम्मी जी ने नीला देवी से शादी की थी.

2:07 PM. 3 May 21 2:07 PM. 3 May

सान्या मल्होत्रा ने शादी को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वह सिंगल हैं और शादी के लिए तैयार भी हैं. उन्होंने कहा कि, उनका होने वाला पार्टनर एक अच्छा इंसान होना चाहिए, मानसिक और आध्यात्मिक रुप से जागृत होना चाहिए और अगर हमारी एक सी मेंटैलिटी होगी तो मैं उस चीज की बहुत सराहना करुंगी. जो लोग भी ये पढ़ रहे हैं अगर आप उन में से एक हैं तो मुझे फोन करें.

2:07 PM. 3 May 21 2:07 PM. 3 May

अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक फोटोज

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ कुछ रोमांटिक तसवीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया बदल जाती है जब नजरें मिलती हैं. उनकी ये प्यारी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस को दोनों का ये अंदाज काफी पसन्द आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/COXl6mDLdkl/
https://www.instagram.com/p/COX3b65LQCl/

डीप नेक ड्रेस में मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज, एक-एक तसवीरों पर थमीं फैंस की नजरें, देखिए ये PHOTOS

9:15 AM. 3 May 21 9:15 AM. 3 May

सुष्मिता सेन का इमोशनल पोस्ट

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा हैं. वो लिखती है, ‘मेरा दिल उन लोगों के लिए बैठ जाता है जो एक-एक सांस के लिए लड़ रहे हैं. प्रियजनों के निधन पर शोक जता रहे हैं. जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. दिहाड़ी मजदूरों की दुर्दशा. सभी कोविड वॉरियर्स, चिकित्सा और स्वयंसेवकों, दोनों लगातार लाचारी से लड़ रहे हैं. फिर भी मानवता हर समय आगे रहती है.

https://www.instagram.com/p/COX_oSIrLPR/

7:21 AM. 3 May 21 7:21 AM. 3 May

अनुष्का शर्मा ने नहीं मनाया अपना जन्मदिन

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में वो कहती है, ‘मैं उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे. मैं आपकी प्यारी बर्थडे विशेज पर शुक्रिया करना चाहती हूं. आपने मेरे दिन को वाकई खास बना दिया लेकिन ऐसे दर्द और संघर्ष के इस दौर में मुझे अपना बर्थडे मनाना सही नहीं लगा. लेकिन मैंने आप सबके स्पेशल बर्थडे मैसेज देखे और अब मेरे पास आपके लिए एक जरूरी मैसेज है. मैं आप सबसे अपील करना चाहूंगी कि एक साथ आकर देश की मदद के लिए खड़ें हों. मैं और विराट एक साथ अपनी तरफ से एक कोशिश करने जा रहे हैं. मैं जल्द ही आपके साथ इसकी डीटेल्स शेयर करूंगी ताकि आप सभी इस मूवमेंट से जुड़ सकें.’

https://www.instagram.com/p/COXiQ52p3AM/

7:21 AM. 3 May 21 7:21 AM. 3 May

नोरा फतेही का ये वीडियो नहीं देखा होगा आपने

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो एक सॉन्ग पर फनी एक्सप्रेशन्स देती नजर आ रही हैं. उनके साथ इस वीडियो में Marce Pedrozo भी नजर आ रहे हैं. दिलबर गर्ल के इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/COXoS54J0LI/

7:21 AM. 3 May 21 7:21 AM. 3 May

मनीष पॉल का मजेदार पोस्ट वायरल

मनीष पॉल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर पोस्ट कर लिखा, ‘ये मैं हूं, अपनी वैनिटी वैन की तरफ भागता हुआ, जब मुझे एहसास हुआ कि अभी तक ये महामारी खत्म नही हुई हैं और जैसा कि सिल्वेस्टर स्टेलोन ने कहा था ‘ये खत्म नही हुआ हैं जब तक ये खत्म न हो जाये.’ इसीलिये कृपा करके, मास्क पहनकर रखें. अपने इस सुरक्षा कवच को बिल्कुल नीचें न करें.’ एक्टर का ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/COXWeGejDBN/

नोरा फतेही ने धमाकेदार एक्सप्रेशन के साथ यूं किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ Video

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : इन दिनों सारे सेलेब्स लोगों से घर के अन्दर और मास्क पहनने की अपील कर रहे है. ऐसे में टीवी एक्टर मनीष पॉल (Manish Paul) ने बहुत ही मजेदार पोस्ट किया है, जिसमें वो लोगों को कोरोना से बचने की सलाह दे रहे है. बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही आए दिन अपने डांस वीडियोज शेयर करती रहती है. अब उनका एक फनी वीडियो फैंस को खूब पसन्द आ रहा है. वीडियो में उनका अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का 1 मई को बर्थडे था. अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि उन्होंने इस साल अपना जन्मदिन सेलीब्रेट नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >