Bollywood & TV LIVE Updates: अक्षय ने घटायी 30 करोड़ फीस? अब खिलाड़ी कुमार ने ट्वीट कर खुद बताई सच्चाई

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने लेटेस्ट पोस्ट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं. पोस्ट में उन्होंने फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ जो 25 साल पहले रिलीज हुई थी, उसे लेकर खुलासा किया हैं. वहीं, आज सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death Anniversary) की पहली पुण्यतिथि हैं. फैंस उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रहे है. इस बीच एक्टर का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपनी मां के लिए लिखा था. बॉलीवुड और टीवी जगत की खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ… LIVE Updates…

Live Updates
3:50 AM. 15 Jun 21 10:20 PM. 14 Jun

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया भावुक पोस्ट 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनकी पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को कहा कि उन्हें अब तक भरोसा नहीं हुआ कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं. रिया ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट में कहा, ‘‘ ऐसा कोई क्षण नहीं है, जब मुझे लगा कि अब आप इस दुनिया में नहीं हैं. वे लोग कहते हैं कि समय हर घाव को भर देता है लेकिन आप मेरा समय और मेरा सब कुछ थे. मुझे पता है कि अब आप मेरे अभिभावक देवदूत हैं – मुझे चांद से अपनी दूरबीन से देख रहे हैं और मेरी रक्षा कर रहे हैं. आपके बिना कोई जीवन नहीं है, आप इसका अर्थ अपने साथ ले गए इस खालीपन को नहीं भरा जा सकता है .. आपके बिना, मैं अब भी खड़ी हूं …”

https://www.instagram.com/p/CQGK6hgHldL/

3:50 AM. 15 Jun 21 10:20 PM. 14 Jun

अक्षय कुमार ने 30 करोड़ घटाई फीस?

पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि वो अपनी आनेवाली फिल्म ‘बेल बॉटम’ में तगड़ी फीस ले रहे हैं. इसके बाद एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि अक्षय ने अपनी फीस अचानक 30 करोड़ घटा दी है. अब अक्षय ने ट्वीट कर इन खबरों का खंडन किया है. उन्होंने लिखा- ‘झूठे दावों के साथ नींद खुलना कैसा महसूस होता है.’ दरअसल खबरों की मानें तो ‘बेल बॉटम’ के लिए अक्षय ने 135 करोड़ रुपए की डिमांड की थी. जिसके बाद वासु भगनानी ने उनसे फीस कम करने की रिक्वेस्ट की थी. इसके बाद अक्षय ने अपनी फीस की 30 करोड़ घटा दी थी. अब एक्टर ने इसपर प्रतिक्रिया दी है.

11:48 PM. 14 Jun 21 6:18 PM. 14 Jun

सुहाना खान की लेटेस्ट फोटो वायरल

7:54 PM. 14 Jun 21 2:24 PM. 14 Jun

प्रियंका को मिस कर रहे निक जोनास

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने अपनी पत्नी के लिए एक खास पोस्ट लिखा हैं. निक ने बेहद रोमांटिक फोटो पोस्ट की है, जिसमें ये कपल साथ में दिख रहे है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘वह, बस और कुछ नहीं. यही पोस्ट है. मैं अपने प्यार को याद कर रहा हूं.’

https://www.instagram.com/p/CQFVn_QDfUm/

7:54 PM. 14 Jun 21 2:24 PM. 14 Jun

किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लिखा स्पेशल पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सदस्य किरण खेर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट लिखा. किरण खेर की अनसीन फोटोज शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे किरण!! भगवान आपको लंबी उम्र दे और हमेशा स्वस्थ रखे. मैं दुआ करता हूं आपको इस जहां की सारी खुशियां मिलें. दुनियाभर के लोग आपको वैसे ही प्यार करती है जैसी आप हैं. आप ईमानदार हैं, निष्पक्ष हैं, स्पष्ट हैं. ज़िंदगी की किसी भी परिस्थिति को आप शानदार तरीके से और अपनी अंदरूनी ताकत के साथ हैंडल करती हैं. हमेशा स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें. आपके लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं.’

https://www.instagram.com/p/CQEhTQVsYou/

7:54 PM. 14 Jun 21 2:24 PM. 14 Jun

अमिताभ बच्चन लॉकडाउन के बाद पहली बार शूटिंग पर निकले

अमिताभ बच्चन ने अपनी लेटेस्ट फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इस पोस्ट में वो बिग बी गाड़ी के अन्दर मास्क लगाकर बैठे नजर आ रहे है. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखते है, ‘सुबह 7 बजे .. काम पर जा रहा हूं .. लॉकडाउन 2.0 के बाद पहले दिन की शूटिंग, पैंगोलिन मास्क के साथ. हर दिन हर चीजें बेहतर और बेहतर और बेहतर होती जाएगी.’

https://www.instagram.com/p/CQFXGA6hRri/

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने लेटेस्ट पोस्ट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं. पोस्ट में उन्होंने फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ जो 25 साल पहले रिलीज हुई थी, उसे लेकर खुलासा किया हैं. वहीं, आज सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death Anniversary) की पहली पुण्यतिथि हैं. फैंस उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रहे है. इस बीच एक्टर का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपनी मां के लिए लिखा था. बॉलीवुड और टीवी जगत की खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ… LIVE Updates…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >