Bollywood Latest News Live Update: जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रनौत को पुलिस ने किया तलब

Bollywood Latest News Live Update, Entertainment News in Hindi today: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फैंस उन्हें अब तक भूले नहीं हैं. आज उनके जन्मदिन पर फैंस लगातार ट्विटर पर एक्टर के लिए ट्वीट कर रहे है. ट्विटर पर #SushantDay टॉप ट्रेंड में है. उनके चाहने वाले उनकी तसवीरें पोस्ट कर इमोशलन मैसेज लिख उन्हें याद कर रहे है. बता दें कि अगर आज सुशांत हमारे बीच होते तो, वो अपना 35वां बर्थडे मनाते होते. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता और हुसैन दलाल स्टारर फिल्म शेमलेस इस साल आयोजित हो रहे 93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में आधिकारिक भारतीय एंट्री बन गई है. फिल्मी पर्दे और बॉलीवुड से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

10:07 PM. 21 Jan 21 10:07 PM. 21 Jan

मां बनने के बाद पहली बार सामने आईं अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ नजर आईं. मां बनने के बाद ये अनुष्का की ये पहली पब्लिक अपियरेंस थी.

8:42 PM. 21 Jan 21 8:42 PM. 21 Jan

‘मिर्जापुर’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एमेजन प्राइम को नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म की सामग्री पर नियंत्रण की मांग करने वाली याचिका के साथ होगी. उस मामले पर पहले ही नोटिस जारी हो चुका है.

7:38 PM. 21 Jan 21 7:38 PM. 21 Jan

फिर मुसीबत में घिरीं एक्ट्रेस कंगना रनौत

मुंबई पुलिस ने जाने माने लेखक-गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को तलब किया है. इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि कंगना को शुक्रवार को जुहू पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.

6:23 PM. 21 Jan 21 6:23 PM. 21 Jan

सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर कंगना रनौत ने किया ये ट्वीट

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. कंगना ट्वीट में लिखती हैं, प्रिय सुशांत, मूवी माफिया ने तुमको बैन किया, परेशान किया, सोशल मीडिया पर तुमने कई बार मदद मांगी और मुझे पछतावा है कि मैं तुम्हारा साथ नहीं दे पाई. काश मैंने ये ना मान लिया होता कि तुम अपने आप ही माफिया टॉर्चर झेलने की ताकत रखते हो. काश… हैपी बर्थडे.

6:23 PM. 21 Jan 21 6:23 PM. 21 Jan

‘बेल बॉटम’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही होगी रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बेल बॉटम’ फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अक्षय कुमार, वाणी कपूर और लारा दत्ता स्टारर ‘बेल बॉटम’ को मेकर्स ओटीटी पर ही रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. जल्द ही इसकी रिलीज से जुड़ी जानकारी भी फैंस के साथ शेयर की जाएगी.

6:23 PM. 21 Jan 21 6:23 PM. 21 Jan

अवैध निर्माण मामले में सोनू सूद को हाईकोर्ट से राहत नहीं

अवैध निर्माण से जुड़े मामले में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका लगा है. इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण पर एक्शन का पूरी तरह से बीएमसी के ऊपर छोड़ दिया है.

6:23 PM. 21 Jan 21 6:23 PM. 21 Jan

सोनू सूद के अवैध निर्माण मामले पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट फैसला सुनाएगा

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के मुंबई में कथित अवैध निर्माण मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा. 13 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान बीएमसी ने सूद को ‘आदतन अपराधी’ बताया था.

6:23 PM. 21 Jan 21 6:23 PM. 21 Jan

‘धाकड़’ से दिव्या दत्ता का फर्स्ट लुक सामने आया

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता का फिल्म ‘धाकड़’ से फर्स्ट लुक सामने आया है. दिव्या ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘वो डरावनी दिखती है, लेकिन इससे तो यह भी पता नहीं चलता कि वो कितनी बुरी हो सकती है. पेश है रोहिणी के किरदार में मेरा फर्स्ट लुक. ‘धाकड़’ 1 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.’

6:23 PM. 21 Jan 21 6:23 PM. 21 Jan

बिग बॉस के घर में देवोलिना और निक्की की लड़ाई

बुधवार को बिग बॉस के घर में जमकर निक्की तंबोली और देवोलिना भट्टाचार्जी के बीच जमकर हंगामा हुआ. देवोलीना उन्हें ‘बिग बॉस’ के घर की सबसे बड़ी ‘नल्ली’ बोलती हैं और कहती हैं कि अब वह उन्हें ‘वीकेंड का वार’ पर बताएंगी. इस बीच निक्की कहती हैं कि देवोलीना दूसरों पर मीटू का आरोप लगाती हैं.

1:56 PM. 21 Jan 21 1:56 PM. 21 Jan

एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की 24 जनवरी को होगी शादी

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की शादी 24 जनवरी को हैं. वरुण धवन के चाचा अनिल धवन ने इस बात की पुष्टि की हैं. दोनों अलीबाग में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इसमें 50 के करीब मेहमान शामिल हो सकते हैं.

1:56 PM. 21 Jan 21 1:56 PM. 21 Jan

सुशांत की बहन श्वेता ने एक्टर को कुछ इस तरह किया याद

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई सुशांत की कुछ पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है. उन्होंने लिखा, लव यू भाई! तुम मेरा हिस्सा हो और हमेशा रहोगे…#SushantDay

https://www.instagram.com/p/CKRv6TxlyM8/

1:56 PM. 21 Jan 21 1:56 PM. 21 Jan

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #SushantDay

सुशांत सिंह राजपूत का 21 जनवरी को अभिनेता का जन्मदिन है. फैंस ट्विटर पर उनके लिए खूब सारे मैसेज पोस्ट कर रहे है. दुनियाभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद कर रहे हैं.

1:02 PM. 21 Jan 21 1:02 PM. 21 Jan

शेमलेस का ट्रेलर रिलीज

सयानी की शार्ट फिल्म ‘शेमलेस’ बीते कई दिनों से खबरों में हैं. अब एक लंबे इंतजार के बाद शेमलेस का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. वहीं, इस साल आयोजित हो रहे 93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म ‘शेमलेस’ ऑफिशियल तरीके से भारतीय इंट्री बन गई है. जिसके बाद से ही फैंस से लेकर सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी शुभकामनाएं दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/CKOSyejgZn6/

मुख्य बातें

Bollywood Latest News Live Update, Entertainment News in Hindi today: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फैंस उन्हें अब तक भूले नहीं हैं. आज उनके जन्मदिन पर फैंस लगातार ट्विटर पर एक्टर के लिए ट्वीट कर रहे है. ट्विटर पर #SushantDay टॉप ट्रेंड में है. उनके चाहने वाले उनकी तसवीरें पोस्ट कर इमोशलन मैसेज लिख उन्हें याद कर रहे है. बता दें कि अगर आज सुशांत हमारे बीच होते तो, वो अपना 35वां बर्थडे मनाते होते. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता और हुसैन दलाल स्टारर फिल्म शेमलेस इस साल आयोजित हो रहे 93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में आधिकारिक भारतीय एंट्री बन गई है. फिल्मी पर्दे और बॉलीवुड से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >