Bollywood Latest News Live Update: अचानक ट्रेड करने लगे सुशांत सिंह राजपूत, कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट हुआ बंद, जानिए फिल्मी दुनिया से जुड़ी हर खबर

Bollywood Latest News Live Update, Entertainment News in Hindi today: एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस फिर से एक बार चर्चा में हैं. बुधवार को कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. इसके बाद कंगना ने ट्विटर के सीईओ जैक को टैग करते हुए अपना गुस्‍सा जाहिर किया है. इधर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बॉक्सर के रूप में नजर आने वाली हैं, जिसका किरदार का नाम सीरत है. एक्ट्रेस का नया लुक काफी वायरल हो रहा है. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, पर अपने फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा हैं. एक्टर का 21 जनवरी को अभिनेता का जन्मदिन है. फैंस उनके बर्थडे की तैयारी में लगे हैं. सोशल मीडिया पर One day for SSR birthday ट्रेंड कर रहा है. फिल्मी पर्दे और बॉलीवुड से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहे हमारे साथ

12:56 AM. 21 Jan 21 12:56 AM. 21 Jan

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी ये तस्वीर

सलमान खान ने सरदारजी के लुक में अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सलमान का दाढ़ी बढ़ी हुई नजर आ रही है और सिर पर उन्होंने पगड़ी रखी है. कुछ ऐसा ही लुक शेरा का भी नजर आ रहा है. इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है, Loyalty…

https://www.instagram.com/p/CKQ7nn8lTp1/?utm_source=ig_embed

12:56 AM. 21 Jan 21 12:56 AM. 21 Jan

अभिनेत्री कंगना रनौत ने व्हाट्सएप चैट लीक मामले में रखी अपनी बात

अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आखिरकार न्यूज़ एंकर अर्नब गोस्वामी के लीक हुए व्हाट्सएप चैट लीक मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है. इन चैट्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को लेकर एक टिप्पणी की ख़ूब चर्चा हुई थी.

11:44 PM. 20 Jan 21 11:44 PM. 20 Jan

सोशल मीडिया पर ट्रे्ंड करने लगे सुशांत

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 21 जनवरी को अभिनेता का जन्मदिन है. फैंस उनके बर्थडे की तैयारी में लगे हैं. सोशल मीडिया पर One day for SSR birthday ट्रेंड कर रहा है. प्रशंसक अपने फेवरेट एक्टर की थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.

11:44 PM. 20 Jan 21 11:44 PM. 20 Jan

कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट हुआ बंद

एक्‍ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जब से ट्विटर पर आई हैं अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं. कई बार उन्‍हें इस वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं. अब बुधवार को कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. जिसके बाद कंगना ने ट्विटर के सीईओ जैक को टैग करते हुए अपना गुस्‍सा जाहिर किया है. उन्‍होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है और इसपर अपनी प्प्रतिक्रिया भी जाहिर की है.

11:44 PM. 20 Jan 21 11:44 PM. 20 Jan

शिवांगी जोशी का नया लुक हुआ वायरल

शिवांगी जोशी एक बॉक्सर के बिल्कुल अलग अवतार के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह अपने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बॉक्सर के रूप में नजर आने वाली हैं, जिसका किरदार का नाम सीरत है. शो के निर्माताओं ने शो से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो दर्शकों को सीरत और उनके परिवार के साथ पेश करती हैं.

मुख्य बातें

Bollywood Latest News Live Update, Entertainment News in Hindi today: एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस फिर से एक बार चर्चा में हैं. बुधवार को कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. इसके बाद कंगना ने ट्विटर के सीईओ जैक को टैग करते हुए अपना गुस्‍सा जाहिर किया है. इधर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बॉक्सर के रूप में नजर आने वाली हैं, जिसका किरदार का नाम सीरत है. एक्ट्रेस का नया लुक काफी वायरल हो रहा है. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, पर अपने फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा हैं. एक्टर का 21 जनवरी को अभिनेता का जन्मदिन है. फैंस उनके बर्थडे की तैयारी में लगे हैं. सोशल मीडिया पर One day for SSR birthday ट्रेंड कर रहा है. फिल्मी पर्दे और बॉलीवुड से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहे हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >