Bollywood & TV LIVE : कैटरीना कैफ Corona Positive, ‘रामायण’ की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया के ससुर का निधन

Bollywood, Indian TV Actress Latest update and Breaking News: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन (R Madhavan) की पहली निर्देशित फिल्म ‘रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट’ (Rocketry The Nambi Effect) के ट्रेलर को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने फिल्म की तारीफ की. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब उनकी फिल्म राम सेतु’ की दोनों एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ( Nushrratt Bharuccha) और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. वही, मिलिंद सोमन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है और इसकी जानकारी उन्होंने अपने फैंस को दी.

Live Updates
11:02 PM. 6 Apr 21 5:32 PM. 6 Apr

कैटरीना कैफ corona positive

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ रही है. एक्ट्रेस ने खुद को होम कोरेंटाइन कर लिया है.

9:15 PM. 6 Apr 21 3:45 PM. 6 Apr

रुबीना दिलैक का नया गाना वायरल

बिग बॉस-14 की विनर और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का नया गाना ‘गलत (Galat)’ रिलीज हो गया हैं. इस गाने में रुबीना के साथ पारस छाबड़ा है. ये गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है.

9:15 PM. 6 Apr 21 3:45 PM. 6 Apr

चर्चा में सारा अली खान का ये पोस्ट

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां अमृता सिंह की एक थोब्रैक फोटो शेयर की हैं. अमृता की ब्लैक एंड व्हाइट पासपोर्ट साइज की ये फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, मां की तरह. सारा का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस फोटो में सारा अपनी मां अमृता की कार्बन कॉपी लग रही हैं.

9:15 PM. 6 Apr 21 3:45 PM. 6 Apr

दीपिका चिखलिया के ससुर का निधन

रामानंद सागर के ‘रामायण’ सीरियल में सीता के किरदार से फेमस हुई एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के ससुर भीखुभाई दयाभाई टोपीवाला का निधन हो गया हैं. उन्होंने पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी. उन्होनें लिखा, ‘रेस्ट इन पीस. वह मेरे ससुर थे, लेकिन हमेशा मुझे एक बेटी की तरह रखा. हमेशा मुझे सलाह दी. वह हमेशा ही कुछ अलग हटकर सोचते थे. पापा आप बहुत याद आओगे. आप हमारे दिलों में, हमारी प्रार्थना में हमेशा रहोगे.’

https://www.instagram.com/p/CNTrAdEJB8l/

9:15 PM. 6 Apr 21 3:45 PM. 6 Apr

सीमा पहवा कोरोना पॉजिटिव

एक्ट्रेस सीमा पहवा COVID-19 पॉजिटिव पाई गई हैं. एक्ट्रेस ने अपनी तसवीर शेयर कर लिखा, पॉजिटिव हूं हर बात को लेकर. देख लो रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही आ गई. मैं कोविड पॉजिटिव हूं और 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटीन रहूंगी, ख्याल रखें.’

https://www.instagram.com/p/CNSIYKsJhGB/

9:15 PM. 6 Apr 21 3:45 PM. 6 Apr

निया शर्मा का डांस वीडियो वायरल

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो अपने को-स्टार रवि दुबे (Ravi Dubey) के साथ जमकर डांस करते हुए दिख रही हैं. वीडियो में दोनों के डांस मूव्स फैंस के होश उड़ा रहे है. उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CNR9JWelD3w/

मुख्य बातें

Bollywood, Indian TV Actress Latest update and Breaking News: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन (R Madhavan) की पहली निर्देशित फिल्म ‘रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट’ (Rocketry The Nambi Effect) के ट्रेलर को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने फिल्म की तारीफ की. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब उनकी फिल्म राम सेतु’ की दोनों एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ( Nushrratt Bharuccha) और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. वही, मिलिंद सोमन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है और इसकी जानकारी उन्होंने अपने फैंस को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >