Bollywood & TV LIVE Updates : मिथुन चक्रवर्ती को नहीं है कोरोना, प्रियंका चोपड़ा का ये ट्वीट वायरल

Bollywood and Tv LIVE Updates : कॉमेडियन सुनील ग्रोवर दर्शकों को हंसाने के लिए नया शो लेकर आ रहे हैं. शो का नाम 'लोल हंसे तो फसे' की स्ट्रीमिंग 30 से अमेजन प्राइम पर होने वाली हैं. शो को एक प्रोमो वीडिया भी सोशल मीडिया पर एक्टर ने शेयर किया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी बेटी के साथ एक फोटो शेयर की, उस फोटो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने भद्दा कमेंट किया. जिसके बाद नेहा की एक फैन ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने कोरोना वायरस की दूसरी वैक्सीन लगवा ली.

Live Updates
3:57 PM. 27 Apr 21 3:57 PM. 27 Apr

मिथुन चक्रवर्ती को नहीं है कोरोना

एक्‍टर से राजनेता बने मिथुन चक्रवर्ती कोरोनो पॉजिटिव नहीं हैं औऱ इसकी जानकारी उनके बेटे मिमोह ने दिया. दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबर फैल रही थी कि मिथुन चक्रवर्ती को कोरोना हो गया है. हालांकि ये खबर महज अफवाह निकलीं. मिमोह ने बताया कि उनके डैड ठीक हैं.

3:57 PM. 27 Apr 21 3:57 PM. 27 Apr

टीवी एक्ट्रेस अदिति ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

टीवी एक्टर मोहित मलिक और उनकी पत्नी अदिति शिरवाइकर जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं. अदिति ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें शेयर की है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही है. दोनों की ये तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/COILoFGMeJl/
https://www.instagram.com/p/COF62_IMLmO/

3:57 PM. 27 Apr 21 3:57 PM. 27 Apr

‘सत्यमेव जयते 2’ की रिलीज डेट आगे बढ़ी

सत्यमेव जयते 2 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. मेकर्स ने अभी नई डेट का ऐलान नहीं किया है. बता दें कि फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार भी हैं. वहीं, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, इस संकट के समय, जनता की सुरक्षा और स्वास्थ की परवाह करते हुए हम अपनी आने वाली फिल्म “सत्यमेव जयते 2” की तारीख निर्धारित समय से आगे बढ़ा रहे है. फिल्म से सम्बंधित आगे की जानकारी हम आपको देते रहेंगे. तब तक दो गज़ की दूरी तथा मास्क लगाए रखिये, अपना और अपनों का ध्यान रखें, जय हिन्द !

3:57 PM. 27 Apr 21 3:57 PM. 27 Apr

भारत में कोरोना का कहर देख परेशान हुईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरा दिल टूट गया. भारत कोविड-19 से लड़ रहा है और यूएस ने 550मिलियन वैक्सीन ऑर्डर की हैं. ऐस्ट्राजेनिका का शुक्रिया दुनियाभर में इसे पहुंचाने के लिए, लेकिन मेरे देश के हालात बहुत बुरे हैं. क्या आप जल्द से जल्द भारत के साथ वैक्सीन शेयर कर सकेंगे?”

3:57 PM. 27 Apr 21 3:57 PM. 27 Apr

सोशल मीडिया से फातिमा सना शेख ने लिया बेक्र

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं. इसके बारे में उन्होंने अपने फैंस को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया. एक्ट्रेस लिखती है, ‘सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं. दोस्तों सुरक्षित रहिएगा.’

शादी के बंधन में बंधे सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले, जालंधर में लिए सात फेरे, सामने आई पहली तसवीर

8:40 AM. 27 Apr 21 8:40 AM. 27 Apr

सुनील ग्रोवर का नया शो

सुनील ग्रोवर ‘लोल हंसे तो फसे’ शो लेकर आ रहे हैं. शो को वीडियो उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया है. शो में 10 कॉमेडियन्स के बीच प्रतियोगिता होगी, जिसमें कंटेस्टेंट को एक-दूसरे को हंसाना होगा. मगर इसमें ये ट्विस्ट है कि वो खुद हंस नहीं सकते. इन सबके बीच जो भी ऐसा कर पाने में कामयाब होगा वह इस शो का विनर होगा.

https://www.instagram.com/p/COCr8M5H0fa/

8:40 AM. 27 Apr 21 8:40 AM. 27 Apr

नेहा धूपिया का ये पोस्ट वायरल

नेहा धूपिया ने काफी पहले ब्रेस्टफीड कराते हुए बेटी के साथ की तस्वीर पोस्ट की थी. इस फोटो पर एक शख्स ने बेकार सा कमेंट लिखा, ‘क्या आप अपना ब्रेस्टफीडिंग वीडियो पोस्ट कर सकती हैं? विनम्र निवेदन हैं.‘ जिसके बाद एक यूजर ने उस शख्स को करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘मैं आपके पेज पर आपकी मां और आपकी दादी (या नानी) की तस्वीरें देख सकती हूं. कृपया उनसे पूछें. वो आपको दिखा देंगी.‘ नेहा ने इसका स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है.

https://www.instagram.com/p/COIJFA5HpMJ/

3:57 PM. 27 Apr 21 3:57 PM. 27 Apr

माधुरी दीक्षित ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

माधुरी दीक्षित ने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तसवीर पोस्ट कर लिखा, आज मैंने अपनी दूसरी वैक्सीन की डोज़ लगवाई. मैं सबसे कहना चाहूंगी कि जितनी जल्दी हो सके वैक्सीन लगवाएं. घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए.

https://www.instagram.com/p/COIa-ZLHiV_/

शहनाज गिल की इंग्लिश सुनकर इंप्रेस हुए सिद्धार्थ शुक्ला, तारीफ करते हुए बोले- क्या अंग्रेजी बोली है…

मुख्य बातें

Bollywood and Tv LIVE Updates : कॉमेडियन सुनील ग्रोवर दर्शकों को हंसाने के लिए नया शो लेकर आ रहे हैं. शो का नाम ‘लोल हंसे तो फसे’ की स्ट्रीमिंग 30 से अमेजन प्राइम पर होने वाली हैं. शो को एक प्रोमो वीडिया भी सोशल मीडिया पर एक्टर ने शेयर किया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी बेटी के साथ एक फोटो शेयर की, उस फोटो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने भद्दा कमेंट किया. जिसके बाद नेहा की एक फैन ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने कोरोना वायरस की दूसरी वैक्सीन लगवा ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >