Bollywood & TV Updates: स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होंगी ‘सूर्यवंशी’ और ‘बेल बॉटम’? अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates: टीवी एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा जल्द ही मां बनने वाली हैं. चारु ने ये जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की है, जो वायरल हो रही है. उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत कपूर (Mira Rajput Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मीरा अक्सर अपनी तसवीरें और वीडियोज इंटरनेट पर शेयर करती रहती है. अब उन्होंने अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है. बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…
4:01 AM. 23 May 214:01 AM. 23 May
स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होंगी ‘सूर्यवंशी’ और ‘बेल बॉटम’?
अक्षय कुमार की फिल्में सूर्यवंशी और बेल बॉटम को लेकर कयास लगाये जा रहे थे कि दोनों ही स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी. अब एक्टर ने इस बारे में कहा है कि, ‘सूर्यवंशी और बेल बॉटम की रिलीज के बारे में अपने प्रशंसकों के उत्साह और उत्सुकता पर मैं विनम्र हूं, और उनके प्यार के लिए अपने दिल की गहराई से धन्यवाद देना चाहता हूं. हालांकि, फिलहाल यह कहना पूरी तरह कयास ही है कि दोनों फिल्में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होंगी. दोनों फिल्मों के निर्माता रिलीज की तारीखों पर काम कर रहे हैं और सही समय पर घोषणा करेंगे.’
4:01 AM. 23 May 214:01 AM. 23 May
श्वेता तिवारी का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट प्रिंट साड़ी में पोज देती नजर आ रही हैं. बता दें कि श्वेता तिवारी फिलहाल खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग को लेकर केपटाउन में हैं.
https://www.instagram.com/p/CPGrv9oNUmx/
4:01 AM. 23 May 214:01 AM. 23 May
श्रेया घोषाल बनीं मां
बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय पेरेंट्स बन गए हैं. श्रेया ने एक बेटे को जन्म दिया है. सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर ये खुशखबरी साझा की है. श्रेया घोषाल ने लिखा, ‘भगवान ने आज दोपहर हमें एक अनमोल बच्चे का आशीर्वाद दिया है. यह एक ऐसा इमोशन है जिसे पहले कभी महसूस नहीं किया. शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बहुत खुश हैं. हमारी खुशी में हमें अपना अनगिनत आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.’
4:01 AM. 23 May 214:01 AM. 23 May
कुरनूल और नेल्लोर जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगवायेंगे सोनू सूद
सोनू सूद कोरोना महामारी में लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं. अब उन्होंने अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू किया है. सोनू सूद आंध्र प्रदेश कुरनूल और नेल्लोर जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाले हैं.सोनू सूद और उनकी टीम ऑक्सीजन प्लांट सेट अप करने की प्रक्रिया में है. वे कुरनूल के सरकारी अस्पताल और नेल्लोर के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट सेटअप करने वाले हैं.
6:36 PM. 22 May 216:36 PM. 22 May
‘हम आपके है कौन’ के म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण का निधन
मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में म्यूजिक देने वाले म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण का निधन हो गया. वो कुछ समय से बीमार चल रहे है. उनकी मौत पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुख जताया औऱ ट्वीट कर लिखा, ‘मुझे अभी पता चला है कि बहुत ज्ञानी और लोकप्रिय संगीतकार रामलक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का निधन हो गया है. मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ. वह बहुत अच्छे इंसान थे. मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए. मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं.’
6:36 PM. 22 May 216:36 PM. 22 May
‘सबा ने शेयर किया ये खास नोट
सबा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सबा ने हाल ही में अपनी भाभी करीना कपूर का दिया हुआ एक पुराना नोट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. ये नोट 2011 में करीना ने सैफ अली खान से शादी करने से पहले सबा को लिखा था. इसमें लिखा है, प्यारी सबा, तुम्हें जानना शानदार रहेगा…तुम्हारा लव और लक हमेशा बना रहे.
6:36 PM. 22 May 216:36 PM. 22 May
सुहाना खान के बर्थडे पर मां गौरी ने शेयर की ये फोटो
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान आज 21 साल की हो गई हैं. सुहाना के जन्मदिन पर उनकी मां गौरी खान ने अपनी बेटी के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा है. गौरी ने सुहाना की एक खूबसूरत तसवीर शेयर कर लिखा, ”हैपी बर्थडे… तुम्हें आज, कल और हमेशा प्यार मिलेगा.’ गौरी के विश के जवाब में सुहाना ने ‘आई लव यू’ लिखा है.
https://www.instagram.com/p/CPJTTZ7tU6v/
6:36 PM. 22 May 216:36 PM. 22 May
मीरा राजपूत का वर्कआउट वीडियो वायरल
मीरा राजपूत काफी स्टाइलिश है और वो अपनी खूबसूरत तसवीरों से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचते रहती है. मीरा अपनी हेल्थ का भी खास ख्याल रखती है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो आम के पेड़ पर लटकी दिख रही हैं और एक्सरसाइज कर रही हैं. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/CPICcvqFMHg/
VIDEO : शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने आम के पेड़ से लटककर किया एक्सरसाइज, फैंस को पसंद आया ये अंदाज
1:58 PM. 22 May 211:58 PM. 22 May
आरती सिंह ने शेयर की ग्लैमरस फोटोज
फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और फेमस टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह अपनी तसवीरों के कारण लाइमलाइट में बनी रहती हैं. आरती ने अपनी थोब्रैक फोटोज शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीरों में वो वॉटर जेट स्की पर खड़े होकर पोज देने की कोशिश करते हुए दिख रही है.
https://www.instagram.com/p/CPFdSxRjHPO/
12:36 PM. 22 May 2112:36 PM. 22 May
सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा मां बनने वाली है
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारु असोपा माता-पिता बनने वाले हैं. चारु प्रेग्ननेंट हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद खूबसूरत तसवीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखती है, आभारी, कृतज्ञ और सौभाग्यशाली.
https://www.instagram.com/p/CPItGA5A4F8/
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates: टीवी एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा जल्द ही मां बनने वाली हैं. चारु ने ये जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की है, जो वायरल हो रही है. उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत कपूर (Mira Rajput Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मीरा अक्सर अपनी तसवीरें और वीडियोज इंटरनेट पर शेयर करती रहती है. अब उन्होंने अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है. बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…