Bollywood & TV LIVE Updates : रणबीर कपूर ने मिलाया आमिर खान के डायरेक्टर संग हाथ, पढ़ें डिटेल
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आए दिन बिग बी अपने फैंस के साथ दिलचस्प किस्से शेयर करते रहते हैं. अब उनकी एक तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो काफी स्मार्ट दिख रहे हैं. वहीं, कोरोना वायरस की चपेट में अबतक कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स आ चुके है. अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. वहीं, टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) की एक बेहद रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
12:37 AM. 19 Apr 2112:37 AM. 19 Apr
रणबीर कपूर ने मिलाया आमिर खान के डायरेक्टर संग हाथ
एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एकबार फिर निर्देशक राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani)की फिल्म में नजर आनेवाले हैं. इससे पहले दोनों ने ‘संजू’ में साथ काम किया था. यह फिल्म रणबीर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी ने एक बार फिर से हाथ मिला लिया है. हिरानी ने रणबीर को ही ध्यान में रखकर एक स्क्रिप्ट लिखी है, जो एक्टर को पसंद आई है.
10:16 PM. 18 Apr 2110:16 PM. 18 Apr
आशुतोष राणा के बाद उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव
अभिनेता आशुतोष राणा पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अब उनकी पत्नी रेणुका शहाणे और उनके दोनों बच्चे भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. सभी ने अपने आप को घर में आइसोलेट कर लिया है और पूरी सावधानी बरत रहे हैं.
7:30 PM. 18 Apr 217:30 PM. 18 Apr
श्वेता अग्रवाल की फोटो पर आदित्य ने किया मजेदार कमेंट
बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल ने अपनी थोब्रैक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. तसवीर में श्वेता किसी जगह पर बैठी नजर आ रही है. इस फोटो पर कमेंट करते हुए आदित्य ने लिखा, ‘भगवान के लिए, मुझे इसका फोन नंबर दे दे!’. इस पर श्वेता ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘उसने आपसे शादी कर ली है’.
https://www.instagram.com/p/CNxBuTIJcMk/
7:30 PM. 18 Apr 217:30 PM. 18 Apr
शाहिद की बेटी बनी फोटोग्राफर
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा ने अपनी मां की एक बेहद खूबसूरत तसवीर क्लिक की हैं. इस तसवीर को शेयर कर मीरा लिखती हैं, ‘मेरी स्वीटहार्ट की आंखों से. वह कैमरे में शानदार होती जा रही है और मेरे लिए एक मां के लिए यह प्राउड वाली बात है कि वह अपने अंदर एक कला डेवलप कर रही कर रही है. मैं तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगी और तुम्हारे पीछे भी रहूंगी, क्योंकि मेरी डार्लिंग तुम शाइन करने वालों में से हो. छोटी मिसी.’
https://www.instagram.com/p/CNxAL1RlmOS/
7:30 PM. 18 Apr 217:30 PM. 18 Apr
शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया लॉकडाउन का पॉजिटिव साइड
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो अपने बेटे वियान के साथ मस्ती करते हुए दिख रही है. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा अपने बच्चों के साथ टाइम बिताने के लिए लॉकडाउन से बेहतर कोई अवसर नहीं हो सकता. इसका मतलब नहीं है कि हमेशा प्यार से भरा पल हो बल्किन यह वॉर वाला समय है. आज हम कुछ नया करने जा रहे हैं जिसमें सीखेंगे कैसे युद्ध के मैदान में उतरे और कामयाब होकर लौटे.
https://www.instagram.com/p/CNwzI5ch1Ez/
12:51 PM. 18 Apr 2112:51 PM. 18 Apr
अनीता हसनंदानी के पति ने शेयर की ये खास फोटो
अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो दोनों काफी रोमांटिक दिख रहे है. दोनों एक दूसरे के काफी करीब दिख रहे है. बता दें कि हाल ही में अनीता ने 9 फरवरी को एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने आरव रखा है.
https://www.instagram.com/p/CNwEdL3B6pM/
12:51 PM. 18 Apr 2112:51 PM. 18 Apr
अर्जुन रामपाल को हुआ कोरोना
अर्जुन रामपाल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव मिला हूं. हालांकि मुझे कोई लक्षण महसूस नहीं हुए हैं, मैंने खुद को आइसोलेट करके क्वारंटीन कर लिया है और पूरी मेडिकल केयर कर रहा हूं. मैं सभी जरूरी नियमों का पालन कर रहा हूं. पिछले 10 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हों, कृपया अपना ध्यान रखें. यह बहुत डरावना समय है लेकिन हमें जागरूक रहना है और थोड़े समय के लिए अपना ख्याल रखना है. इससे आगे बहुत फायदा मिलेगा. एक साथ रहकर हम कोरोना से लड़ सकते हैं.’
12:51 PM. 18 Apr 2112:51 PM. 18 Apr
अमिताभ बच्चन ने शेयर की थ्रोबैक फोटो
अमिताभ बच्चन ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. इस तसवीर में वो पर्पल रंग की जैकेट और स्टाइलिश चश्मा पहने नजर आ रहे हैं. उनका ये कूल लुक उनके फैंस को काफी पसन्द आ रहा है. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखते है, ‘वो भी क्या दिन थे! जब पब्लिकली और पब्लिक फंक्शन में इस तरह के चश्मे को पहनना अच्छा नहीं माना जाता था. लेकिन मुझे चश्मा पहनना पसंद था और मैंने ऐसा किया. लोगों को लगा कि मैंने अपनी आंखों की रोशनी खी दी है.’
https://www.instagram.com/p/CNwlEFRBlEv/
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आए दिन बिग बी अपने फैंस के साथ दिलचस्प किस्से शेयर करते रहते हैं. अब उनकी एक तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो काफी स्मार्ट दिख रहे हैं. वहीं, कोरोना वायरस की चपेट में अबतक कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स आ चुके है. अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. वहीं, टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) की एक बेहद रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.