Bollywood & TV Updates : करीना कपूर ने दिखाया छोटे बेटे का चेहरा, एक्टर सूरज थापर ICU में एडमिट

Bollywood & TV LIVE Updates: कुछ ही दिन पहले बिग बॉस फेम निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) के भाई जतिन का निधन हो गया था. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनके भाई की मौत के कुछ दिन बाद ही उन्हें खुश होने की वजह से ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे. वहीं, आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) पॉपुलर स्टारकिड में से एक है. उन्होंने अब खुलासा किया है कि उन्हें 19 साल की उम्र में स्लिप डिस्क का सामना करना पड़ा था. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर ये बातें बताई. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ...

Live Updates
1:35 PM. 9 May 21 1:35 PM. 9 May

करीना कपूर ने दिखाया छोटे बेटे का चेहरा

करीना कपूर ने आज मदर्स डे पर अपने छोटे बेटे का चेहरा दिखाया हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की हैं. तसवीर के कैप्शन में वो लिखती है, ‘आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है, और ये दोनों मुझे आशा देते हैं…’.एक बेहतर कल के लिए उम्मीद आप सभी को सुंदर मातृ दिवस की शुभकामनाएं.’ सशक्त माताएं हैं…विश्वास रखो…

https://www.instagram.com/p/COo_jvIp5ZF/

1:35 PM. 9 May 21 1:35 PM. 9 May

अनीता हसनंदानी का ये वीडियो वायरल

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में अनीता अपने बेटे के साथ खेलती हुई दिख रही है. तभी उनके सामने एक ‘डायनासोर’ का बच्चा नजर आता है. दरअसल, ये डायनासोर और कोई नहीं उनका पेट डॉगी होता है, जिसे रोहित ने वीएफएक्स के जरिए डायनासोर बनाया है.

https://www.instagram.com/p/COmld7Bh98R/

1:35 PM. 9 May 21 1:35 PM. 9 May

मदर्स डे पर नीतू कपूर को रिद्धिमा ने विश किया 

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी मां को मदर्स डे विश किया हैं. उन्होंने एक प्यारी सी तसवीर पोस्ट कर लिखा, ‘मैं एक मजबूत महिला हूं क्योंकि एक मजबूत महिला ने मुझे पाला. मदर्स डे की शुभकामनाएं मेरी आयरन लेडी. मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं.’

https://www.instagram.com/p/COng1uuNFBt/

7:13 AM. 9 May 21 7:13 AM. 9 May

टीवी एक्टर सूरज थापर आईसीयू में एडमिट

टीवी एक्टर सूरज थापर आईसीयू में भर्ती है, लेकिन अभी तक ये नहीं मालूम कि उन्हें कोरोना हुआ है या नहीं. इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोवा से शूटिंग के बाद जब वो मुंबई पहुंचे तो उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया.

7:13 AM. 9 May 21 7:13 AM. 9 May

आयरा खान को 19 साल में हुई थी ये समस्या

आयरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कहती दिख रही है कि मुझे 19 साल की उम्र में स्लिप डिस्क की समस्या हुई और आज मैं 23 की हो गई हूं. मैं अभी भी वहां से बहुत दूर हूं, जहां मुझे होना चाहिए. मैं जिम में रोती थी इसलिए नहीं कि मैं फैट महसूस करती थी, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं हिल भी नहीं पाती थी. मुझे यह काफी परेशान करता था.

https://www.instagram.com/p/COmrzRjD4-l/

7:13 AM. 9 May 21 7:13 AM. 9 May

निक्की तंबोली ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘कुछ बेवकूफ लोग मेरी फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं कि मेरे भाई का निधन अभी कुछ दिन पहले ही हुआ है, क्या आपको शर्म नहीं आ रही है कि आप आनंद ले रही हैं. लेकिन, मैं इन बेवकूफों को बता दूं कि मेरा भी जीवन है, मैं भी खुश रहने की हकदार हूं. अगर अपने लिए नहीं, तो अपने भाई के लिए, क्योंकि उसे मेरा खुश रहना पसंद है. ये लोग जिनके पास कोई काम नहीं है, केवल कमेंट करते हैं और निगेटिविटी फैलाते हैं. मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि आप अपने सपनों को पूरा करें और इससे आपके माता-पिता और आपके करीबी खुश होंगे.’ बता दें कि फिलहाल निक्की शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग के लिए केपटाउन में हैं.

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates: कुछ ही दिन पहले बिग बॉस फेम निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) के भाई जतिन का निधन हो गया था. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनके भाई की मौत के कुछ दिन बाद ही उन्हें खुश होने की वजह से ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे. वहीं, आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) पॉपुलर स्टारकिड में से एक है. उन्होंने अब खुलासा किया है कि उन्हें 19 साल की उम्र में स्लिप डिस्क का सामना करना पड़ा था. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर ये बातें बताई. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >